{"_id":"5a9f90574f1c1b4f588bc457","slug":"hollywood-actress-amanda-cerny-wants-work-with-varun-dhawan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का के 'हीरो' के साथ काम करना चाहती हैं ये हॉलीवुड एक्ट्रेस, ट्विटर पर डाली ऐसी पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का के 'हीरो' के साथ काम करना चाहती हैं ये हॉलीवुड एक्ट्रेस, ट्विटर पर डाली ऐसी पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर वरुण धवन आज सफल एक्टर माने जाते हैं। वरुण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच वरुण के साथ हॉलीवुड एक्ट्रर्स ने काम करने की इच्छा जाहिर की है।
करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वरुण धवन के साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस अमांडा सरनी ने काम करने की बात कही है। हाल ही में एक्ट्रेस अमांडा सरनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वरुण धवन के टैग करते हुए ट्वीट किया कि 'तो वरुण हम दोनों साथ में मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म कब कर रहे हैं..?'
वहीं वरुण ने भी अमांडा के ट्वीट का मुस्कुराते हुए जवाब दिया और ट्वीट किया कि “हां हां जल्द ही, मेरे पास एक प्लान भी है, लेकिन तुम्हारे फैंस तुम्हें बहुत पसंद करते हैं।”
So... @Varun_dvn when are we doing my first bollywood Movie together?
— Amanda Cerny (@AmandaCerny) March 6, 2018
वहीं वरुण ने भी अमांडा के ट्वीट का मुस्कुराते हुए जवाब दिया और ट्वीट किया कि “हां हां जल्द ही, मेरे पास एक प्लान भी है, लेकिन तुम्हारे फैंस तुम्हें बहुत पसंद करते हैं।”
Biggest Movie of all time. Coming soon. ;) And Yes haha I absolutely love them. They are crazy. Just like me. #TeamCerny https://t.co/SAb3WRPK1z
— Amanda Cerny (@AmandaCerny) March 6, 2018
अमांडा और वरुण की बातचीत पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अमांडा के फैंस ने जहां वरुण के साथ काम करने पर अमांडा को काफी लकी बताया तो वहीं वरुण के फैंस ने कहा कि अगर अमांडा और वरुण एक साथ काम करते हैं तो वह फिल्म जरूर सुपरहिट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि हॉलीवुड अभिनेत्री अमांडा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हॉलीवुड की ‘एयरप्लेन मोड’, ‘डिपोर्टेड’, ‘द बेट’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके साथ इस फिल्म में अनुष्का शर्मा नजर आएंगी।