किसी भी फिल्म के लिए उसका पोस्टर खास अहमियत रखता है। पोस्टर पर न सिर्फ फिल्म की जानकारी दी जाती है बल्कि साथ ही साथ फिल्म की कहानी के बारे में भी पोस्टर काफी कुछ कह जाता है। बात चाहें बॉलीवुड की हो या फिर हॉलीवुड की, हम सभी ने आज तक जानें कितनी ही फिल्मों के पोस्टर देखे होंगे। वहीं कभी न कभी किसी न किसी पोस्टर को देखकर आपको भी जरूर ये महसूस हुआ होगा कि, 'अरे ये पोस्टर तो बिलकुल उस हॉलीवुड फिल्म के जैसा ही है।' दरअसल हॉलीवुड के पोस्टर्स को बॉलीवुड में काफी लंबे वक्त से कॉपी किया जा रहा है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से शाहरुख खान तक की फिल्में शामिल हैं। ऐसे में एक नजर कुछ ऐसी ही फिल्मों के पोस्टर पर...
हॉलीवुड फिल्मों की नकल हैं ये बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर, शाहरुख- आमिर ने तो सुपरहीरो को किया कॉपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहुबली
बाहुबली और बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की ऐसी फिल्मों में शामिल हैं जिनकी गूंज विदेश तक सुनने को मिली। फिल्म को विदेशों में भी दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला। लेकिन चाहें बात बाहुबली की हो या फिर बाहुबली 2 की, दोनों फिल्मों के पोस्टर की हॉलीवुड फिल्मों से कॉपीड नजर आए। बाहुबली का पोस्टर फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' से प्रेरित था तो वहीं बाहुबली 2 का एक पोस्टर फिल्म 'ओंग बैक 2' की कॉपी लगा।

रा.वन
शाहरुख खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म रा.वन 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म एक साइंस फिक्शन थी, जिसमें शाहरुख खान का सुपरहीरो अवतार नजर आया था। फिल्म का एक पोस्टर दर्शकों को काफी पसंद आया था जिसमें करीना कपूर को शाहरुख ने गोदी में उठाया था। फिल्म का ये पोस्टर हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म बैटमैन से कॉपीड था।
गजनी
आमिर खान और आसिन स्टारर फिल्म गजनी 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं फिल्म का पोस्टर सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म हल्क से कॉपीड था।
पीके
गजनी के अलावा आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके का पोस्टर भी हॉलीवुड से ही कॉपीड था। आमिर की फिल्म का पोस्टर पुर्तगाली सिंगर क्विम (Quim Barreiros) की एक एलबम से कॉपीड था।