फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने किया किसानों के लिए ट्वीट, बॉलीवुड के इन सितारों ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 03 Feb 2021 11:24 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 03 Feb 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh, Kangana Ranaut & other Bollywood stars react to Rihanna's support to farmer protests
स्वरा भस्कर, रिहाना, सोनम कपूर - फोटो : Twitter

बीते कई दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसान केंद्र सरकार के कृषि कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन किसानों को विरोध प्रदर्शन करते हुए करीब दो महीने का समय हो गया है लेकिन किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में आम से लेकर खास तक तमाम लोग इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जिसमें कई बॉलीवुड सितारों के साथ अब हॉलीवुड सिंगर रिहाना का नाम भी जुड़ गया है।

Diljit Dosanjh, Kangana Ranaut & other Bollywood stars react to Rihanna's support to farmer protests
रिहाना - फोटो : फाइल फोटो

दरअसल हाल ही में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रिहाना ने दिल्ली के बाहरी इलाकों में विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की है। इस रिपोर्ट में किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने का जिक्र है। इस रिपोर्ट के साथ रिहाना ने लिखा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?'
 

Diljit Dosanjh, Kangana Ranaut & other Bollywood stars react to Rihanna's support to farmer protests
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

रिहाना के इस ट्वीट के बाद से ही बॉलीवुड में भी हलचल सी मच गई है। अब बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ जिन्होंने शुरुआत में किसान आंदोलन का जमकर समर्थन किया था, उन्होंने भी रिहाना के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिलजीत ने इसे लेकर कुछ कहा तो नहीं लेकिन उन्होंने इशारों ही इशारों में काफी कुछ कह दिया। दिलजीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में रिहाना की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने रिहाना का ही गाना 'रन दिज टाउन' लगाया हुआ है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh, Kangana Ranaut & other Bollywood stars react to Rihanna's support to farmer protests
स्वरा भस्कर, ऋचा चड्ढा - फोटो : Social Media

दिलजीत के अलावा अभिनेत्री और मॉडल शिबानी दांडेकर ने भी रिहाना के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। शिबानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में रिहाना के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ ही शिबानी ने लिखा, 'दिज!!!' शिबानी ही नहीं बल्कि सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा ने भी इस मुद्दे पर रिहाना के ट्वीट को रिट्वीट किया है। हालांकि इसके साथ इन अभिनेत्रियों ने कुछ लिखा नहीं। स्वरा ने इस ट्वीट के साथ हाथ जोड़ने वाले और शॉकिंग रिएक्शन वाले ईमोजी पोस्ट किए हैं।
 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh, Kangana Ranaut & other Bollywood stars react to Rihanna's support to farmer protests
रिहाना-कंगना रणौत - फोटो : रिहाना-कंगना रणौत

इसके अलावा ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर रिहाना के ट्वीट पर बने मीम को भी शेयर कर रही हैं। साथ ही लोगों के रिहाना को लेकर किए जा रहे ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दे रही हैं। जिससे ये साफ जाहिर होता है कि ये भी रिहाना ट्वीट का समर्थन कर रहे हैं। तो वहीं रिहाना के ट्वीट पर सबसे पहले अभिनेत्री कंगना रणौत ने प्रतिक्रिया दी थी। कंगना ने अपने ट्वीट में रिहाना को राष्ट्र बेचने वाली और बेवकूफ तक बता दिया। हालांकि कंगना के इस ट्वीट पर रिहाना की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है।

पढ़ें: Rihanna: किसान आंदोलन में विदेशी सितारों का दखल, रिहाना से लेकर ग्रेटा थनबर्ग तक ने किया ट्वीट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed