{"_id":"59fc07fb4f1c1b74698b934b","slug":"hollywood-star-tom-struthers-makes-action-scene-in-film-tiger-zinda-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की 'टाइगर जिंदा है' का बैटमैन कनेक्शन जानेंगे तो दंग रह जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की 'टाइगर जिंदा है' का बैटमैन कनेक्शन जानेंगे तो दंग रह जाएंगे
Fri, 03 Nov 2017 11:39 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के एक्शन सीन को लेकर नया खुलासा हुआ है। खास बात ये है कि जब आपको पता चलेगा इस फिल्म के सारे एक्शन सीन किसने लिखे हैं तो आप भी हैरान रह जाएंगे।
2 of 5
दरअसर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने फिल्म के एक्शन सीन के लिए हॉलीवुड के मशहूर स्टार टॉम स्ट्रथर्स की सहायता ली है। स्ट्रथर्स दूनिया में जानी मानी हॉलीवुड फिल्म बैटमेन: द डार्क नाइट में काम कर चुके हैं।
3 of 5
अगर फिल्म के डायरेक्टर ने स्ट्रथर्स का सहारा लिया है जाहिर सी बात है कि फिल्म के एक्शन में भी अलग मजा होगा। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार 'टाइगर जिंदा है' के ज्यादातर एक्शन सीन दुबई के अबू धाबी में शूट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म की टीम का दावा है कि इस फिल्म में ऐसे एक्शन सीन है जो अभी तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नहीं देखे गए हैं। इस फिल्म में हेलिकॉप्टर, जेट, सेना के वाहन और अमीरात की सेना के साथ एक्शन सीन किए गए हैं। 'टाइगर जिंदा है' के मेकर ने फिल्म से जुड़े सलमान खान का एक पोस्टर भी रिलीज किया है।
विज्ञापन
5 of 5
पोस्टर में सलमान खान उड़ती हुई कार में एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म की हीरोइन कटरीना ने टीम के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। यश राज बैनर के तले बनने वाली 'टाइगर जिंदा है' फिल्म अगले महीने दिसंबर में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।