{"_id":"6109400d891c511dd823ab46","slug":"honey-singh-wife-shalini-stay-away-from-limelight-know-their-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन है हनी सिंह की पत्नी, सालों तक गायक ने मीडिया से छिपाई थी अपनी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए कौन है हनी सिंह की पत्नी, सालों तक गायक ने मीडिया से छिपाई थी अपनी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हनी सिंह, शालिनी तलवार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्लू आईज, हाई हील्स, अंग्रेजी बीट और थलाइवा जैसे तमाम गानों से यूथ को अपना फैन बना लेने वाले हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। गायक पर हाल ही में उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। बता दें कि शालिनी ने हनी सिंह पर 'द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस' के तहत कोर्ट में याचिका दी है। अपनी पत्नी के लगाए इन आरोपों के कारण हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
सालों तक छिपा कर रखी थी हनी सिंह ने अपनी शादी की बात
हनी सिंह तो कैमरे के सामने रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी शालिनी लाइमलाइट से खुद को दूर ही रखती हैं। बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि हनी सिंह ने इंड्स्ट्री में नाम कमान से पहले ही शालिनी से शादी कर ली थी। हनी और शालिनी बचपन के दोस्त हैं और स्कूल के दिनों में दोनों को प्यार हो गया था। हनी और शालिनी स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते थे और पसंद करने लगे थे।इसके बाद दोनों के डेटिंग का सिलसिला शुरू हो गया था।
2 of 5
हनी सिंह, शालिनी तलवार
- फोटो : सोशल मीडिया
इनकी प्रेमकहानी की बात करें तो हनी और शालिनी एक ही स्कूल में पढ़ते थे। जब दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई तो उन्होंने ये बात सबसे छिपाकर रखी। इसके बाद हनी सिंह लंदन चले गए और दोनों के बीच दूरियां आ गईं। हालांकि ये दूरी सिर्फ जगह की आई थीं दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ था। ऐसे में दोनों ने अपने प्यार की डोर को मजबूत बनाए रखा और फिर एक हो गए।
3 of 5
हनी सिंह, शालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हनी सिंह बड़े स्टार हैं लेकिन उनकी पत्नी शालिनी अपनी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। शालिनी दिल्ली के एक पंजाबी परिवार से संबंध रखती हैं। दोनों ने 23 जनवरी साल 2011 में शादी की थी। सिख परंपरा से दोनों ने विवाह किया था। हनी और शालिनी ने दिल्ली के एक बाहरी इलाके में स्थित एक फॉर्महाउस में शादी की थी। हनी ने शालिनी को फेम कमाने के बाद भी मीडिया से दूर रखा। हालांकि शो इंडियन रॉकस्टार के दौरान वो पहली बार पत्नी को लेकर मीडिया के सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शालिनी, हनी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए एक बार हनी सिंह ने कहा था कि, 'मुझे लगता था कि उन्हें मेरे गाने पसंद नहीं लेकिन उन्होंने कभी मुझसे नहीं कहा कि तुम ऐसे गाने मत गाओ। वो रोमांटिक गाने सुनना पसंद करती हैं जो मैंने अभी तक नहीं गाए'। हनी सिंह की पत्नी शालिनी बेहद खूबसूरत हैं और अपनी खूबसूरती से वो बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर दे देती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शालिनी तलवार
- फोटो : Social Media
वहीं अब 10 साल की शादी के बाद दोनों के रिश्ते में दरार दिख रही है। शालिनी ने हनी सिंह पर शारीरिक और यौन हिंसा के साथ साथ मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया। अब देखना होगा कि कोर्ट से इस मामले पर क्या फैसला आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।