फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 ऐसे रियल किस्से, जब अमिताभ ने दी मौत को मात और कहलाए मुकद्दर का सिकंदर

Wed, 11 Oct 2017 12:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Wed, 11 Oct 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
horrific incident in amitabh bachchan's life
अमिताभ अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बार मौत को मात देकर फिर से जिंदगी हासिल की। जी हां, सदी के महानायक अमिताभ ने कई बात मौत से भी संघर्ष किया और हर बार मुकद्दर के सिकंदर की तरह उन्होंने खुद को दोबारा खड़ा किया।
horrific incident in amitabh bachchan's life
फिल्म 'कुली' 
बंगलुरु में फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान अपने को स्टार पुनीत इस्सर के साथ एक फाइटिंग सीन में अचानक उन्हें गंभीर चोट आ गई थी। चोट इतनी गहरी थी कि वह स्पाइनल रैप्चर के शिकार हो गये थे। उन्हें आईसीयू में भर्ती कर दिया गया था। बताते हैं कि करीब 15 मिनट के लिए उनकी सांस रुक गयी थी, लेकिन किसी चमत्कार की तरह ही वह वापस आये। उन्हें नई जिंदगी मिली। उस वर्ष पूरे भारत में अमिताभ की जिंदगी के लिए दुआ की गई थी।
 
horrific incident in amitabh bachchan's life
माइस्थेनिया ग्रेविस की चपेट में
'कुली' की दुघर्टना के बाद अमिताभ लगातार बीमार रहने लगे थे। उस दौरान उन्होंने इतनी ज्यादा दवाइयां खा ली थीं कि उन्हें न्यूरोमस्कूलर एलिमेंट की बीमारी हो गयी थी, जिसे माइस्थेनिया ग्रेविस भी कहते हैं। यह बीमारी दुनिया में गिने-चुने लोगों को ही अपनी चपेट में लेती है। उस दौरान वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उसी वक्त उन्होंने निर्णय ले लिया था कि अब वह फिल्में नहीं करेंगे, लेकिन बाद में दोस्त टीनू आनंद की जिद पर आकर 'शहंशाह' की शूटिंग पूरी की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
horrific incident in amitabh bachchan's life
जब हाथ में फट पड़े पटाखे
एक बार दिल्ली निवास के दौरान उन्होंने दीवाली में इस कदर पटाखे जलाये कि उनके बायीं हथेली बुरी तरह जल गयी थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'शराबी' की शूटिंग में पूरी फिल्म में अपना बायां हाथ अपनी पॉकेट में रखा और कभी अगर सीन में उन्हें हाथ दिखाने की जरूरत भी पड़ी तो उन्होंने हाथ में सफेद रंग का रुमाल बांध रखा था। भले ही ऐसा उन्हें मजबूरी में करना पड़ा हो मगर बाद मे यह एक स्टाइल आइकन बन गया।

 
विज्ञापन
horrific incident in amitabh bachchan's life
- फोटो : SELF
पेट में भयंकर दर्द
वर्ष 2005, उसके बाद 2008 और फिर 2011 में अमिताभ पेट के दर्द से भयंकर तरीके से ग्रसित हुए थे। उस वक्त भी उन्हें लीलावती हॉस्पीटल में करवाया गया और कई दिनों बाद उन्होंने वापसी की थी और आज अमिताभ मुकद्दर के सिकंदर की तरह 75वां जन्मदिन मना रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed