{"_id":"5b9f6826867a557ec31fafa5","slug":"housefull-4-bollywood-actress-kriti-sanon-s-share-the-photo-with-the-stars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाउसफुल सीरीज में पहली बार दिखे बॉबी देओल, कृति ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हाउसफुल सीरीज में पहली बार दिखे बॉबी देओल, कृति ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 4 की अगली सीरीज जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों राजस्थान के जैसलमेर में चल रही है। हाल ही में एक्ट्रेस कृति सेनन ने इंस्टग्राम से सेट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। डिनर के दौरान की यह तस्वीरें यह बखूबी बयां कर रही हैं कि फिल्म एंटरटेनमेंट से भरपूर होगी।
2 of 4
housefull 4
आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग लंदन में पूरी होने के बाद कुछ सीन राजस्थान के रणथंभौर किले और आस-पास के इलाके में शूट किए गए थे। अब फिल्म की शूटिंग जैसलमेर में हो रही है। सुनने में आया है कि फिल्म में नजर आने वाले सारे कलाकार इस समस जैसलमेर में हैं। कॉति सैनॉन, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और रितेश देशमुख और अक्षय कुमार ने पिंक सिटी में अपना कब्जा किया हुआ है।
3 of 4
housefull 4
बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल का चौथा सीक्वल इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर साजिद खान ने पहले इसी फिल्म के एक गाने को शूट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और बॉबी देओल के साथ रितेश देशमुख आएंगे। खास बात यह है कि हाउसफुल सीरीज में पहली बार बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार, बॉबी देओल के साथ आखिरी बार थैंक यू में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kriti sanon
बताया जा रहा है कि डायरेक्टर साजिद खान ने इस फिल्म के अधिकतर हिस्से को शूट कर लिया है। कहा जा रहा है यह हाउसफुल सीरीज का सबसे कॉमेडी हिस्सा है। वहीं 'शादी में जरूर आना', 'यमला पगला दीवाना फिर से' और 'गेस्ट इन लंदन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा भी अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 4' में व्यस्त हैं। फिल्म में कृति खरबंदा के अलावा एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आएंगी। houseful
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।