हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त की घोषणा के साथ ही इस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। हर दिन मीडिया रिपोर्ट के अधार बताया जा रहा था कि फिल्म में कौन-कौन नजर आ सकता है। हालांकि, इस मुद्दे पर अब फिल्म के मेकर्स ने स्थिति साफ कर दी है।
Housefull 5: हाउसफुल 5 की कास्टिंग की अटकलों पर मेकर्स ने जारी किया बयान, कह दी यह बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म को बनाने जा रही कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से शनिवार को एक पोस्ट साझा किया, जिसमें मीडिया हाउसों से हाउसफुल 5 के कलाकारों के संबंध में कोई भी घोषणा करने से बचने का अनुरोध किया गया। नोट में लिखा है, “हाउसफुल 5 में स्टार कास्ट के बारे में कई अटकलें चल रही हैं, हम मीडिया हाउस से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस स्तर पर कोई भी समय से पहले घोषणा करने से बचें। हम जल्द ही आधिकारिक तौर पर स्टार कास्ट की घोषणा करेंगे।''
View this post on Instagram
बता दें कि जून में निर्माताओं ने हाउसफुल 5 की घोषणा की थी। हाउसफुल फ्रेंचाइजी के प्रमुख अभिनेता अक्षय कुमार के साथ प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर आगामी फिल्म का एक पोस्टर जारी किया था। पोस्टर पर लिखा था, “साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5, जिसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने कर रहे हैं। भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी वापस आ गई है।”
वहीं, अक्षय कुमार ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, ''पांच गुना पागलपन के लिए तैयार हो जाइए। आप सभी के लिए साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 लेकर आ रहे हैं। निर्देशक तरूण मनसुखानी। दिवाली 2024 पर सिनेमाघरों में मिलते हैं।” बता दें कि तरुण मनसुखानी को प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म दोस्ताना के निर्देशन के लिए जाना जाता है।
हाउसफुल 5 के बारे में मेकर्स ने सभी विवरण गुप्त रखे हैं। हालांकि, अक्षय और रितेश फिल्म में दोबारा नजर आने वाले हैं यह बात साफ पता चल रही है, क्योंकि दोनों ही कलाकार फिल्म के पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर चुके हैं। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सभी चार किस्तों का हिस्सा रहे हैं। दोनों अभिनेताओं के अलावा, चंकी पांडे भी सभी चार फिल्मों में नियमित रूप से दिख चुके हैं। हाउसफुल 4 इस फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट था। यह 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल, कृति सनोन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े भी थीं।हाउसफुल की पहली किस्त 2010 में रिलीज़ हुई थी। इसमें दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, बोमन ईरानी, अर्जुन रामपाल और दिवंगत जिया खान थीं।
Lakeerein Review: आशुतोष राणा की मेहनत पर फिर फिरा पानी, बिदिता बाग फिल्म की कमजोर कड़ी