फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5: 'हाउसफुल 5' की पहली झलक का इंतजार जल्द होगा खत्म, टीजर को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी

Tue, 29 Apr 2025 02:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 29 Apr 2025 02:02 PM IST
सार

Housefull 5 Teaser: हाउसफुल 5 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। इस फिल्म के टीजर को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है।

विज्ञापन
Housefull 5 Teaser Gets Censor Board of Film Certification Clearance details Inside
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson

बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' का पांचवां भाग यानी 'हाउसफुल 5' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। अक्षय कुमार की अगुवाई वाली इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब लोगों का यह इंतजार खत्म होने वाला है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म के टीजर को मंजूरी दे दी है। 


Ajay Devgn: हिंदी फिल्म निर्देशकों की नजर में अजय देवगन, क्याें मानते हैं एक सिक्योर एक्टर?

Housefull 5 Teaser Gets Censor Board of Film Certification Clearance details Inside
फिल्म 'हाउसफुल 5' की स्टार कास्ट शूट के आखिर दिन - फोटो : इंस्टाग्राम
टीजर को मिली हरी झंडी

सीबीएफसी की वेबसाइट के अनुसार 'हाउसफुल 5' का टीजर 28 अप्रैल 2025 को पास किया गया है। इस टीजर की लंबाई एक मिनट 19 सेकंड है। इसे यू/ए 16+ रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को यह फिल्म माता-पिता की देखरेख में देखनी होगी। यह टीजर जल्द ही दर्शकों के सामने होगा जो फिल्म की पहली झलक दिखाएगा। फैंस इस टीजर को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
Baaghi: नौ सालों में कितनी बदल गई 'बागी' की स्टारकास्ट, साजिद नाडियावाला ने शेयर कीं टाइगर-शद्धा की तस्वीरें

Housefull 5 Teaser Gets Censor Board of Film Certification Clearance details Inside
हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
सितारों से भरी है फिल्म

'हाउसफुल 5' में सितारों की भरमार है। अक्षय कुमार के साथ इस बार संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, डिनो मोरिया, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, रंजीत, और आकाशदीप साबिर जैसे सितारे इस फिल्म में नजर आएंगे। इतने सितारों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull 5 Teaser Gets Censor Board of Film Certification Clearance details Inside
'हाउसफुल 5' की शूटिंग का क्लैपबोर्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बार क्रूज पर सेट है कहानी

इस बार 'हाउसफुल 5' की कहानी एक क्रूज के इर्द-गिर्द बुनी गई है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री होगी। कहानी में ज्यादातर किरदार संदिग्ध होंगे, जबकि दो अभिनेता पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगे। यह नया ट्विस्ट दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सस्पेंस का तड़का भी देगा। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Housefull 5 Teaser Gets Censor Board of Film Certification Clearance details Inside
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : एक्स
'केसरी 2' में दिखी अक्षय की दमदार अदाकारी

अक्षय कुमार इस फ्रेंचाइजी के चहेते सितारे हैं, जिनकी कॉमिक टाइमिंग हर बार दर्शकों को हंसाती है। हाल ही में अक्षय को ऐतिहासिक ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ में देखा गया है ,जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी हैं। इस फिल्म में अक्षय ने वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed