फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इंडियन आइडल 10' के सेट पर पहुंची ऐश्वर्या राय, विशाल ददलानी ने खोले उनके राज

Sat, 04 Aug 2018 09:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
Housewife is the country largest CEO says aishwarya
ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर

अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन का कहना है कि गृहिणी देश की सबसे बड़ी सीईओ होती हैं। दरअसल, अभिनेत्री ‘इंडियन आइडल 10’ के एपिसोड में आई थीं। उनके


साथ अभिनेता अनिल कपूर और राजकुमार राव भी थे। 
 

Housewife is the country largest CEO says aishwarya
aishraya rai
मीडिया खबरों के मुताबिक, शो के दौरान प्रतियोगी इंदिरा दास की परफॉर्मेस के बाद उनकी मां ने ऐश्वर्य से देश की गृहिणियों पर उनके विचार के बारे में पूछा। इसके बाद ऐश्वर्य ने कहा, ‘गृहिणियां देश की सबसे बड़ी सीईओ हैं। उन्हें अत्यधिक सम्मान और प्रशंसा मिलनी चाहिए। मैं देश और दुनिया के सभी गृहिणियों को सलाम करती हूं।’ 
गौरतलब है कि पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ कुशल गृहणी भी हैं। वह युवतियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उनकी बातों से महिलाएं उत्साहित होती हैं। 

 
Housewife is the country largest CEO says aishwarya
aishwarya rai and vishal dadlani
शो के जज विशाल ददलानी ने कहा, ‘दुनिया में सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्य भी एक आम गृहिणी की तरह हैं। मुझे याद है अपने संगीत विश्व दौरे में से जब अमिताभ बच्चन जी ने मुझे और पूरी टीम को डिनर के लिए आमंत्रित किया था। ऐश्वर्य ने टीम के प्रत्येक सदस्य को अपने हाथों से डिनर कराया।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Housewife is the country largest CEO says aishwarya
Aishwarya Rai
अभिषेक आज भी ऐश्वर्या के हैं फैन!
ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रशंसकों की लंबी फेहरिस्त है। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों के दर्शक उनकी अदा के कायल हैं। इसी सूची में उनके पति यानी अभिषेक बच्चन भी हैं। अभिनेता अभिषेक बच्चन की पसंदीदा अभिनेत्री आज भी ऐश्वर्या राय बच्चन ही हैं। अभिषेक ने ऐश्वर्य की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फन्ने खां’ देखी। उन्होंने इसकी प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया, ‘कितनी सुंदर फिल्म है। एक महान संदेश और जरूरी संदेश। पूरी टीम को बधाई। गले में एक भावनात्मक गांठ छोड़ती है। 

 
विज्ञापन
Housewife is the country largest CEO says aishwarya
Aaradhya Aishwarya Bachchan
अनिल कपूर, राजकुमार राव, पीहु संड, दिव्या दत्ता बहुत अच्छे हैं और श्रीमती (ऐश्वर्य) आज भी मेरी पसंदीदा हैं। शुभकामनाएं।’ अतुल मांजरेकर निर्देशित ‘फन्ने खान’ डच फिल्म ‘एव्रीबडी इज फेमस’ से प्रेरित है। ऐश्वर्या, अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस से 2.15 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। हालांकि अभी इस फिल्म के स्टार्स को बॉक्स ऑफिस पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद बरकरार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed