{"_id":"62a2612721187a442608e84c","slug":"how-balakrishna-tried-evade-arrest-after-gunfire-attack-suresh-satyanarayana-know-the-controversies-related-to-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nandamuri Balakrishna: साउथ के सुपरस्टार ने घर आए इस प्रोड्यूसर को मारी गोली, फिर विधानसभा में बने कानून के रखवाले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nandamuri Balakrishna: साउथ के सुपरस्टार ने घर आए इस प्रोड्यूसर को मारी गोली, फिर विधानसभा में बने कानून के रखवाले
साउथ के सुपर एक्टर और राजनेता नंदमुरी बालाकृष्णा 10 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। वह टीडीपी सुप्रीमों और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बहनोई हैं। अभिनेता को उनके बेहतरीन अभिनय के साथ ही राजनीति की दुनिया में भी खूब पहचाना जाता है। हालांकि अक्सर वह अपने बयानों से लेकर और लोगों के साथ किए गए व्यवहार की वजह से विवादों में भी आ जाते हैं। यहां तक कि उनपर फिल्म निर्माता बेलमकोंडा सुरेश पर गोलियां चलाने का आरोप भी लग चुका है। जानते हैं ऐसे ही उनसे जुड़े कुछ विवाद।
2 of 5
नंदमुरी बालकृष्ण
- फोटो : Instagram
अभिनेता नंदमूरी बालकृष्णा ने साल 2004 में निर्माता बेलमकोंडा सुरेश और ज्योतिषी सत्यनारायण चौधरी पर कथित तौर पर गोलियां चलाई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, उनके यहां आए हुए बेलमकोंडा सुरेश और सत्यनारायण चौधरी से बालकृष्ण का विवाद हो गया था और जिसके बाद अभिनेता ने नशे की हालत में अपनी रिवॉल्वर से गोली चला दी थी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। बताया जाता है कि बालकृष्ण ने खुद ही एंबुलेंस बुलाई थी और इसके बाद सारे खून को वहां से साफ कर दिया गया और उनकी पत्नी व घर के अन्य लोग ताला लगाकर वहां से बाहर निकल गए।
3 of 5
नंदमुरी बालकृष्ण
- फोटो : Instagram
अभिनेता और राजनेता कृष्ण नंदमूरी उस समय विवादों में आ गए थे, प्रचार के दौरान वहां मौजूद एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने की खबर सामने आई थी। बाल कृष्ण ने पत्रकार से तस्वीरें डीलीट करने को कहा था और मना करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दे डाली थी। हालांकि मामला तूल पकड़ने के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखित माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नंदमुरी बालकृष्ण
- फोटो : Instagram
अभिनेता से नेता बने नंदमुरी बालकृष्णा जब आंध्र के चेरुपल्ली में हिंदू पुर विधानसभा के चुनावी कैंपेन कर रहे थे और इसी दौरान उनकी पार्टी को सपोर्ट करने वाला एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के चक्कर में काफी करीब आ गया था। इस दौरान बालकृष्णा इस कदर भड़क गए थे तो उन्होंने उस व्यक्ति को मारना शुरू कर दिया था। रैली से एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें एक शख्स दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटता नजर आ रहा है। दावा था कि इसमें नंदमूर बालकृष्णा वर्कर की पीटते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नंदमुरी बालकृष्ण
- फोटो : Instagram
ऑस्कर विनिंग एआर रहमान को शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जो न जानता हो, लेकिन जब एक बार इंटरव्यू में नंदमूरी से एआर रहमान के लिए पूछा गया। इस पर उन्होंने बात करते हुए कहा, मुझे नहीं नहीं पता कि एर आर रहमान कौन हैं, मुझे परवाह नहीं है, दहाई में वह एक हिट देते हैं और ऑस्कर पुरस्कार मिल जाता है। इसके अलावा भी नंदमुरी कई चीजों को लेकर विवादों में आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।