फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विक्की कौशल के पास देशभर से आए 'हाउ इज द जोश' के वीडियो, कुछ ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

Sat, 02 Feb 2019 08:52 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 02 Feb 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
how is the josh dialogue viral on social media now vicky kaushal reacts on it
bollywood

जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'उरी'- 'द सर्जिकल स्ट्राइक' का जोश अभी तक खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में फिल्म का मशहूर डायलॉग 'हाउ इज द जोश' बॉक्स ऑफिस से लेकर संसद तक में गूंजा है। ये जनवरी की सबसे बड़ी हिट और पैसा कमाने वाली फिल्म साबित हुई है। फिल्म में एक्टर विक्की कौशल और यामी गौतम को मुख्य किरदारों में देखा गया। इससे पहले पीएम मोदी ने भी इस डायलॉग को मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान बोला था। वहीं, एक फरवरी को ससंद में बजट पेश किया गया तो वित मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस डायलॉग को दोहराया। अब जाकर इस मशहूर डायलॉग पर विक्की का रिएक्शन आया है... 

how is the josh dialogue viral on social media now vicky kaushal reacts on it
Vicky Kaushal - फोटो : amar ujala

अभिनेता ने दिन ब दिन पॉपुलर होते इस डायलॉग पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने लिखा ' हाउ इज द जोश सिर्फ एक लाइन नहीं है, मुझे रोजाना हाउ इज द जोश के संदेश और वीडियो आ रहे हैं और इन सब में मुझे प्यार और जोश दिखा, मुझे ये वीडियो स्कूल, कॉलेज, कैफे, वर्क प्लेसेस, सीमा पर माइनस डिग्री तापमान के बीच लड़ रहे जवानों से लेकर जिम में पसीना बहाने वाले युवकों ने भेजा है, बता दूं कि इन सबसे मेरी आंखें भर आई है और मुझे भावुक कर दिया, इतना सम्मान देने के लिए धन्यवाद।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It’s not just a line anymore... I get so many “How’s the Josh?!” videos from you all everyday, each one made with so much love and passion, from schools, colleges, cafes, work places... from people fighting the cold in minus temperatures to people sweating it out in the gym... from conference meetings to marriage ceremonies... from a 92 years old grandmother to a 2 years old kid... from even our Jawaans in the armed forces. It’s not just a line anymore, you all have turned it into an emotion... an emotion so strong and special, I’m going to cherish for life. Thank You everyone. इस प्यार और सम्मान के लिए तहे दिल से शुक्रिया। ❤️🙏

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

 

how is the josh dialogue viral on social media now vicky kaushal reacts on it
पीयूष गोयल - फोटो : PTI

बता दें कि इससे पहले वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने भी यह फिल्म देखी और कहा - 'हम सब ने उरी फिल्म देखी बहुत मजा आया।' सिनेमाहॉल के अंदर जो जोश था वह देखने लायक था। पीयूष गोयल ने जैसे ही यह कहा उनके पीछे बैठे खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर सहित तमाम एनडीए के सांसद फिल्म का फेमस डायलॉग 'How's the josh' के नारे लगाने लगे। इन नारों की गूंज लोकसभा में काफी देर तक सुनाई देती रही। ये सारा वाकया तब हुआ जब पीयूष संसद में साल 2019 का बजट पेश कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how is the josh dialogue viral on social media now vicky kaushal reacts on it
Piyush Goyal Vicky Kaushal - फोटो : twitter

खास बात यह थी कि नारे के दौरान सांसद और एक्टर परेश रावल का चेहरा स्क्रीन पर दिखाया गया जो काफी खुश नजर आ रहे थे। दरअसल, परेश रावल ने 'उरी' फिल्म में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का किरदार निभाया है। आपको बता दें, 'उरी' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म अभी तक 171 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की पकड़ को देखकर लगता है कि आंकड़ा और भी आगे जाएगा। 

#UriTheSurgicalStrike biz at a glance...
Week 1: ₹ 71.26 cr
Week 2: ₹ 62.77 cr
Week 3: ₹ 37.04 cr
Total: ₹ 171.07 cr
India biz. BLOCKBUSTER.
Will cross ₹ 175 cr in Weekend 4.

— taran adarsh (@taran_adarsh) February 1, 2019

 

विज्ञापन
how is the josh dialogue viral on social media now vicky kaushal reacts on it
Vicky Kaushal, Yami Gautam - फोटो : amar ujala

वहीं, फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक 'उरी' को आई ओपनर फिल्म करार दिया है। तरण के ट्वीट के मुताबिक पहले नंबर पर 'उरी' 35 करोड़ के साथ, 'संजू' फिल्म 31.62 करोड़, 'पद्मावत'  31.75 करोड़ और 'सिंबा' 20.06 करोड़ का रहा। यानी कि 'उरी' 2019 की आई ओपनर फिल्म रही जबकि 'संजू', 'पद्मावत' और 'सिंबा' साल 2018 की। 

This is an EYE OPENER... #UriTheSurgicalStrike collects ₹ 35 cr+ in *Week 3*, which is more than *Week 3* biz of #Sanju [₹ 31.62 cr], #Padmaavat [₹ 31.75 cr] and #Simmba [₹ 20.06 cr], the #Top3 grossers of 2018. #Uri #HowsTheJosh

— taran adarsh (@taran_adarsh) February 1, 2019

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed