फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तुम बिन' से रातों रात हिट हुई थी पूरी स्टारकास्ट, 18 साल में इतने बदल गए अब पहचान पाना मुश्किल

Sun, 14 Jul 2019 12:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 14 Jul 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
how to look tum bin starcast after 18 years
tum bin starcast - फोटो : social media

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा आजकल फिल्म आर्टिकल 15 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स की भी खूब सराहना मिली। अनुभव सिन्हा ने फिल्म तुम बिन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। तुम बिन में संदली सिन्हा, प्रियांशु चटर्जी, राकेश वशिष्ठ और हिमांशु मलिक ने मुख्य भूमिका निभाई थी।फिल्म को रिलीज हुए 18 साल हो चुके हैं ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म के स्टारकास्ट अब कितने बदल गए हैं।

how to look tum bin starcast after 18 years
Sandali Sinha - फोटो : social media

संदली सिन्हा
संदली सिन्हा की ये पहली फिल्म थी और पहली ही फिल्म में उन्होंने ऐसा जादू बिखेरा कि लोग उनके कायल हो गए। पहली फिल्म से संदली जितनी हिट हुईं उसके बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। धीरे-धीरे संदली का करियर ढलान पर आ गया और वो गुमनाम हो गईं। संदली सिन्हा बॉलीवुड में अपने कदम ठीक से नहीं जमा पाईं तो उन्होंने 2005 में बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी कर ली। फिलहाल संदली सिन्हा अपने बिजनेस पर फोकस कर रही हैं। 

how to look tum bin starcast after 18 years
priyanshu chatterjee - फोटो : social media

प्रियांशु चटर्जी 
प्रियांशु चटर्जी ने फिल्म में शेखर का किरदार निभाया था। प्रियांशु अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2017 में रिलीज हुई बादशाहो में देखा गया था। प्रियांशु बॉलीवुड के अलावा बंगाली फिल्म इंड्रस्ट्री में कभी काफी सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to look tum bin starcast after 18 years
himanshu malik - फोटो : social media

हिमांशु मलिक
हिमांशु मलिक ने फिल्म में अभिज्ञान का किरदार निभाया था। इसके बाद उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। तुम बिन के बाद हिमांशु मलिक ने मल्ल्किा शेरावत के साथ फिल्म ख्वाहिश की थी। फिल्म में किसिंग सीन को लेकर हिमांशु खूब सुर्खियों में रहे हालांकि इससे उनके करियर को कोई फायदा नहीं मिला। अब तो हिमांशु की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है। इस स्मार्ट हीरो ने प्रोड्यूसर के तौर पर भी हाथ आजमाया लेकिन नाकामयाबी हाथ लगी।

विज्ञापन
how to look tum bin starcast after 18 years
Raqesh Vashisth - फोटो : social media

राकेश वशिष्ठ
राकेश बापट आजकल राकेश वशिष्ठ कहलाते हैं। उन्होंने फिल्म में अमर शाह का किरदार निभाया था। फिल्मों में खास सफलता नहीं मिलने के बाद राकेश ने छोटे पर्दे पर कई सीरियल किए। उन्होंने रिद्धी डोगरा से 2011 में शादी की थी। दोनों को मशहूर टीवी सीरियल 'मर्यादा लेकिन कब तक' में मुख्य भूमिका में देखा गया था। बाद में इनके रिश्ते में दरार आ गई। इसी साल फरवरी में दोनों ने एक आधिकारिक संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने की खबर की पुष्टि की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed