{"_id":"5ccac2eebdec220710356ca5","slug":"hrithik-roshan-and-sussanne-khan-wish-birthday-son-hridhaan-roshan-with-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे के 11वें बर्थडे पर इमोशनल हुए ऋतिक-सुजैन, खास वीडियो शेयर कर जताया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे के 11वें बर्थडे पर इमोशनल हुए ऋतिक-सुजैन, खास वीडियो शेयर कर जताया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 02 May 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sussanne Khan
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन फिल्मों के अलावा अक्सर अपने बच्चों और एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ समय बिताने की वजह से चर्चा में रहते हैं। खाली दिनों में ऋतिक अपने परिवार के साथ कहीं न कहीं घूमने के लिए भी जाते रहते हैं। इस बार वह अपने बेटे ऋदान रोशन के बर्थडे की वजह से चर्चा में हैं।
Trending Videos
2 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan
- फोटो : instagram
बीती 1 मई को ऋदान रोशन का जन्मदिन था। इस मौके पर पापा ऋतिक रोशन ने बेहद खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में ऋतिक रोशन के साथ उनके दोनों बेटे ऋदान और रिहान रोशन दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan
- फोटो : instagram
इस वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने बेटे ऋदान के लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा,'अपनी जिंदगी को एक्सप्लोर करो, खुद को एक्सप्लोर करो, एक्सप्लोरर बनो, भीड़ को फॉलो मत करो, अपनी खुशी की तलाश करो, दूसरों से कभी खुद की तुलना मत करना, लेकिन अपने लक्ष्य के लिए हर सुबह उत्साह के साथ उठने का प्रयास करना है। इस दुनिया में दूसरों से ज्यादा मेहनत करो। जन्मदिन मुबारक हो ऋदान।'
बेटे के लिए लिखे इस प्यार भरे संदेश को ऋतिक रोशन के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कमेंट में ऋदान रोशन को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। वहीं ऋतिक रोशन के अलावा उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी बेटे को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी हैै। उन्होंने अपने दोनों बच्चों की ढेर सारी तस्वीर से सजा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।
ऋदान को 11वें जन्मदिन की बधाई देते हुए सुजैन खान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,' happiest happy 11!!!तुम्हारा मन और दिल आकाश को रोशन करता है। मुझे पता है कि तुम कभी नहीं बदलोगे जो तुम हो।' आपको बता दें कि सुजैन खान और ऋतिक रोशन की साल 2000 में शादी हुई थी। लेकिन आपसी मतभेद के चलते इन दोनों ने साल 2014 में तलाक ले लिया था। दोनों के 2 बेटे हैं। हालांकि अब ऋतिक और सुजैन अच्छे दोस्त की तरह साथ दिखाई देते रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।