फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: सबा आजाद के साथ लिवइन में रहने की खबरों पर भड़के ऋतिक रोशन, बोले- इसमें कोई सच्चाई नहीं

Sun, 20 Nov 2022 05:43 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 20 Nov 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan denied the news of moving with Saba Azad said there is no truth
ऋतिक रोशन- सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, जिस वजह से ऋतिक और सबा दोनों ही मीडिया लाइमलाइट में बने रहते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। लेकिन इन सबके बीच, बीते दिन एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि ऋतिक और सबा जल्द ही लिव इन रिलेशनशिप में आने वाले हैं और इसके लिए ऋतिक ने एक अपार्टमेंट भी देख लिया है। लेकिन अब इस पूरी रिपोर्ट पर ऋतिक रोशन का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस रिपोर्ट की सच्चाई बताई है। 

Hrithik Roshan denied the news of moving with Saba Azad said there is no truth
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक ने बताया सच
दरअसल, ऋतिक रोशन और सबा आजाद के लिवइन में आने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिस वजह से अब अभिनेता को सामने आकर इसकी सच्चाई बतानी पड़ी है। ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने सबा के साथ लिवइन में जाने की खबरों को गलत बताया है। अभिनेता ने अपने ट्वीट में एक न्यूज आर्टिकल का लिंक शेयर किया, जिसके साथ ही ऋतिक ने लिखा, 'इसमें कोई सच्चाई नहीं है। एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैं समझता हूं कि लोग मेरे बारे में जानने की कोशिश करते हैं। लेकिन ये तब सही रहेगा जब हम गलत सूचनाओं को दूर रखें, खासकर हमारी रिपोर्ट में, जो जिम्मेदारी वाला काम है।'

Naga Shaurya Wedding: एक दूसरे के हुए नागा शौर्य और अनुषा, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयां देने वालों का तांता

Hrithik Roshan denied the news of moving with Saba Azad said there is no truth
ऋतिक रोशन- सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट में कही गई थी यह बात
सामने आई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऋतिक और सबा ने लिवइन में रहने के लिए मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट देख लिया है। दोनों मुंबई में 'मन्नत' नाम की बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट में रहेंगे। उनके अपार्टमेंट में रोनेवेशन का काम भी शुरू हो गया है। दोनों के लिए बिल्डिंग के टॉप टू फ्लोर के अपार्टमेंट तैयार किए जा रहे हैं। दावा यह भी किया गया था कि दोनों अपार्टमेंट के लिए ऋतिक रोशन ने 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

Kanishka Soni: 'मेरी कहानी श्रद्धा वालकर जैसी', कनिष्का सोनी ने लिव इन रिलेशनशिप पर किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan denied the news of moving with Saba Azad said there is no truth
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में नजर आएंगे अभिनेता
ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो साल 2024 में रिलीज होने वाली फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दाीपिका पादुकोण एक साथ नजर आएंगे। ऋतिक पिछली बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में सैफ अली खान और राधिका आप्टे के साथ नजर आए थे। यह फिल्म सितंबर, 2022 में रिलीज हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed