ओटीटी की दुनिया में एक से बढ़कर एक वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती रहती हैं। अलग-अलग ओटीटी प्लेटफार्म पर कई भाषाओं में कंटेंट मिल जाता है, लेकिन कई बार कुछ ऐसी फिल्में होती हैं, जो हिंदी में नहीं मिल पाती हैं, जिन्हें आप बच्चों के या खुद के मनोरंजन के लिए देखना चाहते हैं। फिलहाल आज हम बताने जा रहे हैं, ऐसी हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्में जो हिंदी में ओटीटी प्लेटफार्म पर मौजूद हैं। इनकी कहानी आपका मनोरंजन तो करेगी ही, इसके साथ ही कहानी भी दिल को छू जाएगी।
Animated Movies: ओटीटी पर देखें हॉलीवुड की ये शानदार एनिमेटेड फिल्में, हिंदी में हैं मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मिनियन्स: द राइज ऑफ ग्रू' एक अमेरिकी कॉमेडी एनिमेडेट फिल्म है, जिसे इल्यूमिनशन द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया और बच्चों के मनोरंजन के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर दे सकते हैं।
कुंगफू पांडा
एनिमेटेड फिल्मों की बात करें तो जेनिफर युह नेल्सन और एलेसांद्रो करलोनी द्वारा निर्देशित कुंगफू पांडा बहुत ही शानदार फिल्म है। इसके अब तक तीन भाग रिलीज किए जा चुके हैं। फिल्म कूंगफू पांडा ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
दी स्मर्फ्स
इस फिल्म को देखने में जहां बच्चों को तो मजा आएगा ही बड़ों का भी दिल खुश हो जाएगा। अगर आप बच्चों के साथ कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो मनोरंजन से भी भरपूर हो तो यह फिल्म देख सकते हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नीले रंग के छोटे छोटे कद के सुपर नेचुरल पावर वाले जीव (जो इंसानों की तरह ही दिखते हैं) धरती पर इंसानों के साथ रहने लगते हैं। इस सुपरहिट एनिमेशन फिल्म को भी ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
कोको
'कोको' एक ऐसे लड़के मिगुएल की कहानी है, जो बहुत बड़ा संगीतकार बनना चाहता है और अपने परिवार के संगीत पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी सिंगिंग के प्रति प्यार को ही नहीं छोड़ पाता। उसकी जिंदगी में उस समय एक अलग परिस्थिति बन जाती है कि जब वह लैंड ऑफ डेड में पहुंच जाता है और वहां उसे अपने परदादा के बारे में पता चलता है, जो एक महान गायक थे। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर बिंज वॉच कर सकते हैं।