ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान अचानक चर्चा में आ गई हैं। इसके पीछे की वजह है मुंबई में हुई वो पार्टी जिसे कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ते हुए मनाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और कई सेलेब्स को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ दिया। सुजैन इस पार्टी में शामिल हुई थीं और अब उन्होंने अपनी सफाई में कहा है कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था, पुलिस ने उन्हें किन्हीं कारणों से तीन घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा था। आगे जानिए कौन हैं सुजैन खान?
ट्रैफिक सिग्नल पर सुजैन को देख फिदा हो गए थे ऋतिक रोशन, तलाक के बाद पूर्व पत्नी को देने पड़े 380 करोड़ रुपये
सुजैन खान बॉलीवुड अभिनेता संजय खान और जरीन की बेटी हैं। उनका जन्म 26 अक्टूबर 1978 को मुंबई में हुआ था। सुजैन के अलावा उनकी दो बहनें और एक भाई जाएद खान हैं। जाएद कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि उनका करियर कुछ खास नहीं रहा।
सुजैन खान ने कैलिफोर्निया के ब्रुक्स कॉलेज से इंटीरियर डिजाइनिंग की डिग्री ली है। उनकी मां जरीन एक बड़ी इंटीरियर डिजाइनर रही हैं। मां के नक्शे कदम पर चलते हुए ही साल 1996 में सुजैन ने भी इसी क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया था। साल 2011 में उन्होंने शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के पार्टनरशिप की और फिर मुंबई में चारकोल प्रोजेक्ट फाउंडेशन की शुरुआत की। यह भारत का पहला इंटीरियर फैशन डिजाइन स्टोर है।
ऋतिक रोशन को किया डेट
दोनों की पहली मुलाकात मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल पर हुई थी। दोनों ही अपनी कार में बैठे थे और जाम में फंसे थे। सुजैन को देखते ही ऋतिक ने अपना दिल दे बैठे थे। ऋतिक ने किसी तरह सुजैन से जान-पहचान बनाई और छोटी-छोटी मुलाकात के बाद दोनों अक्सर डेट पर जाने लगे। दो साल बाद उन्होंने शादी कर ली।
17 साल बाद लिया तलाक
सुजैन और ऋतिक ने तलाक क्यों लिया, इसकी वजह कभी साफ नहीं हो पाई। 13 दिसंबर, 2013 को दोनों ने अपनी ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर बताया कि वे अलग हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में दखल ने देने की अपील भी की। बताया गया कि इस तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर ऋतिक रोशन को काफी मोटी रकम चुकानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक को करीब 380 करोड़ रुपये देने पड़े थे। हालांकि तलाक के बाद ऋतिक और सुजैन अच्छे दोस्त हैं। वह साथ मिलकर अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी उठाते हैं।
Bigg Boss 14: कश्मीरा शाह पर फूटा निक्की तंबोली की मां का गुस्सा, कहा- 'सही उम्र में शादी कर ली होती तो...'
