रियलिटी शो बिग बॉस 14 से कश्मीरा शाह बाहर हो चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान के इस शो में चैलेंजर के तौर पर एंट्री ली थी। बिग बॉस 14 में रहते हुए कश्मीरा शाह ने अपने खेल और रणनीति की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शो में रहते हुए उनके और निक्की तंबोली के बीच काफी नोंक-झोंक और झगड़ा भी देखने को मिला था। निक्की के साथ खराब बर्ताव करने पर उनकी मां ने कश्मीरा शाह को खरी-खोटी सुनाई है।
Bigg Boss 14: कश्मीरा शाह पर फूटा निक्की तंबोली की मां का गुस्सा, कहा- 'सही उम्र में शादी कर ली होती तो...'
बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली का झगड़ा राखी सावंत और अर्शी खान के अलावा कश्मीरा के साथ भी हुआ था। टास्क के दौरान भी निक्की-कश्मीरा के बीच खूब बहस देखने को मिली थी। अब निक्की की मां ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस 14 में अपनी बेटी के खेल पर ढेर सारी बातें कीं। साथ ही निक्की के साथ खराब बर्ताब करने पर कश्मीरा शाह पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।
निक्की तंबोली की मां ने कहा, 'कश्मीरा शाह, जो खुद दो बच्चों की मां हैं उन्हें अर्शी और राखी को निक्की के लिए उस तरह के बर्ताव से रोकना चाहिए था, लेकिन वह तो खुद उस घटना का आनंद ले रही थीं। अगर कश्मीरा ने उसी उम्र में शादी कर ली होती, जिस उम्र में अन्य लड़कियों की शादी होती है, तो आज निक्की की उम्र की उनकी बेटी होती।'
निक्की तंबोली की मां ने आगे कहा, 'अगर डिंपल कपाड़िया के जैसे कम उम्र में शादी हुई होती तो वह आज एक निक्की जैसी बड़ी लड़की की मां होतीं। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि आप मां तो हैं लेकिन आप में मां वाला प्यार नहीं है जो एक मां अपने बच्चे के लिए महसूस करती है। उसकी देखभाल करती है। याद होगा कि जब पहले एक बार निक्की रोई थीं तो कैसे पवित्रा ने उन्हें चुप कराया था, ख्याल रखा था, जबकि वह तो शादीशुदा भी नहीं हैं।'
निक्की की मां ने कहा, 'पवित्रा में इंसानियत है। उन्होंने एक बच्चे की तरह निक्की का ख्याल रखा, लेकिन यहां तो कश्मीरा उन्हें थप्पड़ मार रही हैं, काट रही हैं और जानबूझ कर उनके साथ लड़ाई कर रही हैं। निक्की ने कभी कश्मीरा की उम्र का मजाक भी नहीं उड़ाया और जब कश्मीरा बाहर आकर एपिसोड देखेंगी, तो उन्हें पता चलेगा कि उन्होंने क्या गलती की है। लड़ाई के बाद निक्की ने कश्मीरा के पक्ष या विपक्ष में एक भी शब्द नहीं कहा, लेकिन कश्मीरा, राखी और अर्शी को निक्की के खिलाफ भर रही थीं।' निक्की तंबोली की मां का यह इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें: रजनीकांत की फिल्म के सेट पर सात लोग हुए कोरोना से संक्रमित, रोकी गई शूटिंग
