{"_id":"5fe3347dabe4d3303f09828a","slug":"guru-randhawa-issues-an-apology-after-arrested-in-mumbai-club-raid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू में पार्टी करने के लिए गुरु रंधावा ने मांगी माफी, बताया किस वजह से हुई भूल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कर्फ्यू में पार्टी करने के लिए गुरु रंधावा ने मांगी माफी, बताया किस वजह से हुई भूल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 23 Dec 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
गुरु रंधावा
- फोटो : फाइल
Link Copied
मुंबई में पार्टी विवाद को लेकर सुरेश रैना और सुजैन खान के बाद गायक गुरु रंधावा ने अपनी सफाई पेश की है। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने एक नाइट क्लब में छापेमारी की थी। इस दौरान वहां बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां मौजूद थीं। कोरोना की वजह से लगे नाइट कर्फ्यू को लेकर इन सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस दौरान गुरु रंधावा को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।
Trending Videos
2 of 6
गुरु रंधावा
- फोटो : amar ujala mumbai
अब गुरु रंधावा की टीम ने इसे लेकर एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वह दिल्ली के लिए सुबह निकलने से पहले पिछली रात अपने कुछ दोस्तों के साथ मुंबई में डिनर कर रहे थे। उन्हें रात्रि कर्फ्यू की जानकारी नहीं थी। अपनी इस भूल के लिए गुरु क्षमा चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
गुरु रंधावा
- फोटो : amar ujala
गुरू की तरफ से ये वादा किया गया है कि वे भविष्य में सरकार के सभी प्रोटोकॉल्स और कोरोना की गाइडलाइन्स का अच्छी तरह से पालन करेंगे। वह देश के एक जिम्मेदार नागरिक हैं और भविष्य में उसी दायरे में रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
4 of 6
सुजैन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुजैन खान ने दी सफाई
सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा, 'सविनय स्पष्टीकरण, बीती रात मैं एक दोस्त के जन्मदिन पर डिनर पर गई थी। इस पार्टी में शामिल हुए लोगों में से कुछ ने ड्रैगन फ्लाई क्लब जाने का फैसला किया। रात 2.30 बजे अधिकारी वहां पहुंचे। क्लब के लोग और अधिकारियों के बीच बातचीत हुई और सभी मेहमानों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।'
विज्ञापन
5 of 6
सुजैन खान
- फोटो : instagram/suzkr
सुजैन ने आगे लिखा कि 'आखिर में हमें छह बजे घर जाने की इजाजत मिल गई थी। इसलिए मीडिया में आ रही गिरफ्तारी की खबरें पूरी तरह से गलत और गैरजिम्मेदाराना हैं। मुझे नहीं पता है कि हमसे रुकने को क्यों कहा गया और क्लब वालों ने अधिकारियों से क्या बात की? मैं लगातार सामने आ रही खबरों पर अपना पक्ष रख रही हूं। मैं मुंबई पुलिस का बहुत सम्मान करती हूं और वह हमें सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत हैं। उनकी मेहनत के बिना हम सुरक्षित नहीं घूम सकते।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।