कोरोना वायरस का कहर लोगों पर लगातार जारी है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में आम से लेकर खास तक, कई लोग आ चुके हैं। कोरोना ने देश-दुनिया की कई फिल्मी हस्तियों को भी अपना शिकार बनाया है। अब साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की फिल्म के सेट पर सात लोगों के खतरनाक वायरस से संक्रमित होने की खबर है। रजनीकांत ने 14 दिसंबर से ही अन्नाथे की शूटिंग शुरू की थी।
Rajinikanth: रजनीकांत की फिल्म के सेट पर सात लोग हुए कोरोना से संक्रमित, रोकी गई शूटिंग, अभिनेता की रिपोर्ट निगेटिव
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार इन दिनों रजनीकांत अपनी आने वाली एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी फिल्म के सेट पर मौजूद सात क्रू मेंबर कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। रजनीकांत की इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही थी। फिल्म के सेट पर कोरोना के पहुंचने के बाद शूटिंग को रोक दिया गया है। कोरोना अटैक के कारण 70 साल के रजनीकांत का भी कोविड टेस्ट करवाया गया, जो निगेटिव आया है।
वहीं कोरोना वायरस अभी तक बॉलीवुड की कई हस्तियों को अपना शिकार बना चुका है। मंगलवार को बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी इस महामारी का शिकार हो गईं। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। रकुल प्रीत सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
रकुल ने अपने करीबियों को भी कोरोना की जांच करवाने की सलाह दी थी। रकुल प्रीत सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं बताना चाहूंगी कि मैं कोविड-19 से संक्रमित पायी गई हूं। मैं ठीक हूं और फिलहाल आराम कर रही हूं ताकि जल्द से जल्द शूटिंग पर वापस आ सकूं।” उन्होंने लिखा,“ मुझसे मिलने वालों से मेरा अनुरोध है कि वे अपनी जांच करा लें। आपका धन्यवाद... और सुरक्षित रहें।”
😊💪🏼 pic.twitter.com/DNqEiF8gLO
सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह का यह ट्वीट तेजी से वायरल हुआ। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। साथ ही रकुल प्रीत सिंह को अपना ख्याल रखने के लिए कहा। गौरतलब है कि रकुल प्रीत सिंह अभिनेता अजय देवगन की फिल्म मेडे की शूटिंग के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं। इस फिल्म की शूटिंग भी हैदराबाद में हो रही थी।
पढ़ें: Bigg Boss 14: पति की मौत के बाद लोगों ने किया था इस भाजपा नेता का मानसिक उत्पाड़न, अब पहुंचीं सलमान खान के शो में
