फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादों में घिरी 'सुपर 30', IIT के 4 छात्रों ने करवाया केस, आरोपों पर आनंद कुमार ने दिया ये जवाब

Sat, 15 Jun 2019 04:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 15 Jun 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Film Super 30 in trouble four IIT students file a case against anand kumar
super 30 - फोटो : Twitter
बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बन रही फिल्म 'सुपर 30' एक बार फिर से विवादों में घिर गई है। दरअसल आनंद कुमार के खिलाफ आईआईटी गुवाहाटी के चार छात्रों ने केस दर्ज कराया है। खबरों की मानें तो अविनाश बरो, बिकाश दस, मोंजित डोले और धनीराम ताव का आरोप है कि आईआईटी में 26 बच्चों को एडमिशन दिलाने का आनंद कुमार का दावा झूठा है।
Hrithik Roshan Film Super 30 in trouble four IIT students file a case against anand kumar
Anand Kumar - फोटो : social media

आनंद कुमार के खिलाफ ये एफआईआर आठ महीने पहले भी फाइल की गई थी। फिल्म के चर्चा में आने के बाद इन छात्रों ने एक बार फिर से आनंद कुमार के खिलाफ केस फाइल कर दिया। इतना ही नही इस फिल्म को लेकर आईआईटी (IIT) के इन 4 छात्रों ने फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग भी की है। 

Hrithik Roshan Film Super 30 in trouble four IIT students file a case against anand kumar
super 30 - फोटो : twitter

इस मामले में आनंद कुमार का कहना है- यह सब फिल्म बनने के बाद शुरू हुआ। ये बच्चे न मेरे संपर्क में कभी आए और न ही मुझसे पढ़े हैं। किसी ने मेरे संस्थान की प्रवेश परीक्षा तक नहीं दी है। मैं और मेरा भाई दिन रात करके यह संस्थान चलाते हैं। हम सरकारी मदद भी नहीं लेते हैं। किसी भी इंसान की तरक्की होती है तो उसकी राह में रोड़े अटकाने वाले बहुत लोग आ जाते हैं। मुझे इन बच्चों से पूरी सहानुभूति है। लगता है कि ये लोग किसी के बहकावे में आ गए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Film Super 30 in trouble four IIT students file a case against anand kumar
super 30
वहीं दूसरी तरफ गरीब छात्रों को आईआईटी की कोचिंग कराने वाली संस्था 'सुपर 30' (Super 30) के 18 छात्र इस साल (IIT) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced) में सफल हुए हैं। बता दें साल 2008, 2009, 2010 और 2017 में सुपर 30 के सभी 30 छात्र आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में सफल हुए थे।
विज्ञापन
Hrithik Roshan Film Super 30 in trouble four IIT students file a case against anand kumar
Hrithik Roshan
फिल्म सुपर 30 में एक्टर ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के किरदार को पर्दे पर बखूबी उतारा है। ये फिल्म बनने के दौरान लगातार विवादों में रही और बनने के बाद भी। फिल्म में बतौर डायरेक्टर विकास बहल का नाम है जिनपर #मीटू का आरोप है। मेकिंग के दौरान भी ये फिल्म आनंद कुमार की वजह से सुर्खियों में थी। आनंद की कहानी पर बन रही फिल्म के बारे में जानने के बाद लोगों ने आरोप लगाने शुरू कर दिए थे कि आईआईटी की तैयारी कराने वाले इंस्टिट्यूट 'सुपर 30' को आनंद ने अकेले नहीं खड़ा किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed