फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J Om prakash: ऋतिक रोशन के गुरु थे नाना जे ओमप्रकाश, कुछ ऐसा था सुपरस्टार का जलवा

Tue, 24 Jan 2023 07:09 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 24 Jan 2023 07:09 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Grandfather J Om Prakash Birthday Known Unknown Facts About Actor
जे ओमप्रकाश - फोटो : अमर उजाला

ओम प्रकाश एक कैरेक्टर आर्टिस्ट थे, लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग का लोहा सभी मानते थे। जिस भी फिल्म में वह काम करते, उस फिल्म में जान डाल देते थे। एक फिल्मकार के रूप में जे ओमप्रकाश का कद बहुत बड़ा था। एक जमाना था, जब उनके नाम की तूती बोलती थी। फिल्म इंडस्ट्री में सफलता का दूसरा नाम थे जे ओमप्रकाश।

Hrithik Roshan Grandfather J Om Prakash Birthday Known Unknown Facts About Actor
जे ओमप्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

अविभाजित भारत के सियालकोट में 24 जनवरी 1927 को जन्मे जे. ओमप्रकाश के पिता लाहौर के एक स्कूल में शिक्षक थे।  जे. ओमप्रकाश को भी पढ़ने का शौक बचपन से ही था। देश आजाद होने के बाद ओमप्रकाश मुंबई आ गए। यहां उन्होंने फिल्म लाइन में कुछ करने की ठानी, लेकिन राह आसान नहीं थी। शुरुआत में जे. ओमप्रकाश को स्पॉट ब्वॉय के रूप में काम करना पड़ा। जे. ओमप्रकाश ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैं स्पॉट ब्वॉय रहा। फिल्मों में कुछ और छोटे मोटे काम किए, लेकिन मैं हमेशा यह देखता था कि निर्देशक किसी दृश्य को कैसे फिल्मांकित करते हैं। इससे मैं काफी कुछ सीखता रहा।'

यह भी पढ़ें: फैन ने ट्विंकल से की रवीना की तुलना तो भड़कीं एक्ट्रेस! बोलीं- मोतियाबिंद की सर्जरी कराओ

Hrithik Roshan Grandfather J Om Prakash Birthday Known Unknown Facts About Actor
जे ओमप्रकाश और ऋतिक - फोटो : सोशल मीडिया

अगर बात करें नाना-पोते के बीच रिश्ते की तो ऋतिक ने छह साल की उम्र में अपने नाना की फिल्म 'आशा' से फिल्मों में पदार्पण किया। बाद में भी ऋतिक ने अपने नाना संग बाल कलाकार के रूप में 'आसपास' और 'भगवान दादा' जैसी फिल्में भी कीं। जे. ओमप्रकाश और ऋतिक यानी नाना और नाती के बीच बहुत ही खूबसूरत, मधुर और मजबूत रिश्ता था। यहां तक कि जे. ओमप्रकाश अपनी वसीयत में भी यह लिख गए थे कि उनका अंतिम संस्कार ऋतिक ही करेंगे।

यह भी पढ़ें: उड़ता पंजाब के सॉन्ग ‘दा दा दस्से’ पर करीना-कनिका ने जमकर लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Grandfather J Om Prakash Birthday Known Unknown Facts About Actor
जे ओमप्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक उन्हें प्यार से डैडा कहते थे। जब ऋतिक की फिल्म 'सुपर-30' प्रदर्शित हुई तब ऋतिक ने कहा था, 'मेरे सुपर टीचर तो मेरे नाना जे. ओमप्रकाश हैं।' ऋतिक अपने नाना की कुछ फिल्मों में भी नजर आए थे, जिनमें 1986 में आई फिल्म ‘भगवान दादा’ भी शामिल है। जे. ओमप्रकाश ने आप की कसम (1974), आखिर क्यों? (1985), अपनापन (1977), आशा  (1980), अपना बना लो (1982), अर्पण (1983) और आदमी खिलौना है (1983) आदि फिल्में बनाई थीं।

यह भी पढ़ें: ‘बेहद ठंडे मौसम में शूट किया गया था बेशरम रंग’, पठान फिल्म को लेकर दीपिका ने शेयर किए अनुभव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed