बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी परफेक्ट बॉडी और फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म सुपर 30 की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि इन सबके बीच वह किसी और की फिटनेस को लेकर ज्यादा केयर कर रहे हैं। ये कोई और नहीं बल्कि उनकी मां पिंकी रोशन हैं। ऋतिक ने हाल ही में 63 वर्षीय अपनी मां पिंकी रोशन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसमें वह जिम में पसीना बहाते और वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऋतिक रोशन की मां यूट्यूब पर हो गईं वायरल, 12 लाख से ज्यादा बार देखा गया ये वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके कैप्शन में ऋतिक ने लिखा है- 'नहीं जानता कि इसे प्रेरणा, मोटिवेशन या फिर कॉम्पिटीशन के रूप में लूं? मां मुझे आप पर गर्व है। मेरी मां होने के लिए आपको ढेर सारा प्यार और धन्यवाद।' ऋतिक रोशन के इस वीडियो को उनके फैंस ने खूब पसंद किया है। आपको बता दें कि 2 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक साढ़े 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और उतने ही लाइक्स भी मिले हैं।
A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan) on
ऋतिक रोशन की मां पिंकी भी अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट के वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इस उम्र में भी वह अपनी फिटनेस रिजीम से आज के नौजवानों को कड़ी टक्कर देती हैं। वेट लिफ्टिंग से लेकर किक-बॉक्सिंग तक और लंजेस से लेकर योग तक उनके वर्कआउट रूटीन में शामिल हैं।
अब तक आपने 6 पैक एब्स, लहराते हुए बाल, चमकदार स्किन और ग्लैमर से भरे ऋतिक रोशन को देखा होगा लेकिन उनकी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' के सेट्स से लीक हुईं तस्वीरों को देख उन्हें पहचानना मुश्किल है। लगातार तस्वीरें लीक होने के बाद फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने फिल्म के सेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दरअसल प्रोडक्शन टीम नहीं चाहती कि फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लीक हो जिसे देखते हुए टीम को इस तरह के इंतजाम करने पड़े। यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी।
A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan) on