{"_id":"5aaf8e554f1c1b27088b5ff8","slug":"salman-khan-heroine-pooja-dadwal-suffering-from-tb-admitted-in-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाई-पाई को मोहताज हुई सलमान खान की ये हीरोइन, इलाज के लिए मांग रही मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाई-पाई को मोहताज हुई सलमान खान की ये हीरोइन, इलाज के लिए मांग रही मदद
Tue, 20 Mar 2018 01:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान के साथ फिल्म 'वीरगति' (1995) में काम कर चुकी 90 के दशक की हीरोइन पूजा डडवाल इस वक्त टीबी और फेफड़ों से संबंधित बीमारी से बूरी तरह से जूझ रही हैं। पूजा की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि वह अपना इलाज तक नहीं करा पा रही हैं। उन्हें देखकर आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे कि वह एक समय में सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर काम करती थीं।
2 of 4
पूजा के करीबियों ने बताया है कि उन्होंने मदद के लिए सलमान खान से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन अभी तक कोई बात नहीं हो पाई है। वहीं पूजा ने बुरी हालत में कहा है- 'मुझे 6 महीने पहले ही पता चला कि मुझे टीबी हो गया है। मैंने सलमान के लिए एक वीडियो भी बनवाया है, अगर वह मेरा वीडियो देख लेंगे तो शायद मेरी हेल्प कर देंगे। मैं पिछले 15 दिनों से मुंबई के शिवड़ी टीबी अस्पताल में भर्ती हूं। मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं हैं, चाय पीने तक के लिए मैं दूसरों से पैसे मांग रही हूं।'
3 of 4
पूजा के करीबियों से पता चला कि वह गोवा में पिछले काफी सालों से एक कसीनो मैनेज करती थीं। आपको बता दें कि पूजा ने 'वीरगति' के अलावा 'हिन्दुस्तान', 'इंतकाम', 'जीने नहीं दूंगी' और 'सिन्दूर की सौगंध' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। पूजा डडवाल काफी समय से गुमनामी के अंधेरे में जी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पूजा के करीबी बताते हैं कि बीमारी की वजह से उनके पति और परिवारवालों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है। सही तरीके से इलाज न हो पाने के कारण पूजा की हालत और भी खराब होती जा रही है। वह लगातार कमजोर होती जा रही हैं। उसका शरीर अब काम नहीं कर पा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।