बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर 50 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर बीते बुधवार को उन्होंने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में करण काफी हैंडसम लग रहे थे। उनकी पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। करण जौहर की पार्टी में ऋतिक रोशन भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पहुंचे। हाथों में हाथ डाले ऋतिक और सबा ने पार्टी के दौरान खूब लाइमलाइट बटोरी। ऐसा लग रहा था मानों दोनों इस पार्टी की जान हों।
2 of 4
ऋतिक रोशन, सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक और सबा ने जैसे ही पार्टी में एंट्री ली सभी की निगाहें उनपर टिक गईं। दोनों ने ब्लैक ट्यूनिंग कर रखी थी। पार्टी के दौरान दोनों काफी खुश लग रहे थे। ये पहली बार था जब ऋतिक सबा के साथ आधिकारिक रूप से सबके सामने आए। ऐसे में दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली ऑफिशियल कर सकते हैं। पार्टी के दौरान ऋतिक और सबा फोटोग्राफर्स को खूब पोज दे रहे थे।
3 of 4
ऋतिक रोशन के परिवार के साथ सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक अक्सर सबा आजाद के साथ कहीं न कहीं स्पॉट किए जाते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कभी भी रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की। वह अपने रिश्ते को लेकर पहली बार सुर्खियों में तब आए जब इस साल जनवरी में दोनों को स्पॉट किया गया। इसके बाद दोनों को कई बार एकसाथ देखा जा चुका है। कुछ समय पहले सबा ऋतिक के घर डिनर पर भी पहुंची थी, जहां उन्होंने अभिनेता के परिवार के साथ तस्वीर खिंचवाई थी।
4 of 4
ऋतिक रोशन, सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन बहुत जल्द सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगे। फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब यह जोड़ी एकसाथ स्क्रीन शेयर करेगी। यह फिल्म अगले साल सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।