{"_id":"59d60cf24f1c1bc9538b5d92","slug":"hrithik-roshan-shared-a-statement-on-social-media-relation-with-kangana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक ने सोशल मीडिया पर छोड़ा इतना लंबा पोस्ट, लिखा- कंगना से कभी नहीं मिला पर्सनली ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक ने सोशल मीडिया पर छोड़ा इतना लंबा पोस्ट, लिखा- कंगना से कभी नहीं मिला पर्सनली
Fri, 06 Oct 2017 08:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन और 'क्वीन' कंगना रनौत के बीच का विवाद गहराता ही जा रहा है। पिछले तीन साल से चल रही दोनों के बीच इस अनबन में कई मसाले पके और जब से दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी चल ही रहा है। ऐसे में ्दोनों के बीच फैले विवाद में एक जाना-माना नाम भी सामने आया है। बता दें कि दोनों के बीच की ई-मेल पर हुई बातचीत में कुछ मैसेज लीक हुए हैं जिनमें 'आरके' के नाम का कई बार जिक्र किया गया है और अब इस 'आरके' को रनबीर कपूर से जोड़कर देखा जा रहा है।
ऋतिक ने तोड़ी चुप्पी तोड़ किया ये खुलासा
2 of 4
ऋतिक और कंगना
खेैर, जो भी हो लेकिन, ऐसे में पानी सिर से ऊपर होता देख अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ऋतिक ने साफ कर दिया है कि वे कंगना से कभी पर्सनली मिले ही नहीं है। ऋतिक ने ये बातें सोशल मीडिया पर एक बड़े से लेख के जरिए शेयर की है।
कंगना ने कहा, छुप-छुप कर मिले हैं हम
3 of 4
ऋतिक रोशन और कंगना
ऋतिक ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि वे कंगना से कभी अकेले में मिले ही नहीं हैं। लेकिन ऋतिक के स्टेटमेंट में एक सबसे बड़ी बात ये सामने आई है कि उन्होंने ये सारी बातें कंगना का नाम लिए बिना लिखी है। कंगना के आरोपों के खिलाफ लिखते हुए ऋतिक ने बताया कि वे कंगना की इस बात का खंडन करते हैं कि वे उनसे छुप-छुप कर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है ऋतिक का सोशल मीडिया पर पूरा स्टेटमेंट
4 of 4
Hrithik Roshan
ऋतिक ने अपनी स्टेटमेंट में सबसे पहली बात ये लिखी ' मैं विवादों से दूर रहने वाला इंसान हूं और मुझे अपने पर ही फोकस करना अच्छा लगता है, लेकिन मीडिया में जो बाते मुझे लेकर की जा रही हैं वे बिल्कुल तर्कसंगत नहीं है, और हां, मेरे और कंगना के बीच जो सगाई की बात फैलाई जा रही है वो पूरी तरह से गलत है और उसका कोई ठोस सबूत भी नहीं है, 2014 में कंगना और मेरी कोई सगाई नहीं हुई है ये सारी बाते गलत हैं, लेकिन कंगना की बात को इसलिए मान लिया जा रहा है क्योंकि वे एक महिला हैं, जबकि हकीकत ये है कि 2014 में मैं देश से बाहर ही नहीं गया, यहां तक कि आप मेरे पासपोर्ट की डिटेल भी चेक कर सकते हो। लेकिन एक फेक तस्वीर को लेकर मुझे टारगेट किया जा रहा है जबकि उस तस्वीर की असलियत मेरी पूर्व पत्नी बयां कर चुकी हैं। बता दें कि एक इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक के साथ अपने संबंधों पर खुलकर बाते की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।