फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डुप्लीकेट को मना कर खुद 300 फीट से कूद गए ऋतिक रोशन, लोकेशन पर हर कोई रह गया हक्का-बक्का

Thu, 26 Sep 2019 09:48 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan shoot stunt scene at film war location
hrithik roshan - फोटो : social media
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर' का सिनेमा प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के दो बड़े एक्शन हीरो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच रिश्ता तो गुरु-चेले का होगा लेकिन बदलते हालात में दोनों एक-दूसरे के जान के दुश्मन बनते दिखाई देते हैं। 
hrithik roshan shoot stunt scene at film war location
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर में अब तक धमाकेदार एक्शन सीन्स देखने को मिले हैं जिसके लिए ऋतिक और टाइगर ने अपना पूरा दम-खम लगा दिया है।पोर्टो, पुर्तगाल के एक पुल पर वॉर फिल्म की शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। यहां से ऋतिक रोशन के पुल से कूदने का सीन फिल्माया जाने वाला था। 
hrithik roshan shoot stunt scene at film war location
Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इसे फिल्माने के लिए ऋतिक के बॉडी डबल को सेट पर बुला रखा था, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि मौके पर पहुंचे ऋतिक ने ये स्टंट खुद करने का फैसला किया। तमाम मना करने पर भी ऋतिक माने नहीं और सारी तैयारी करने के बाद एक्शन की आवाज सुनते ही उन्होंने 300 फिट की ऊंचाई से छलांग मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan shoot stunt scene at film war location
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बताते हैं कि ये अब तक के सबसे बड़े स्टंट सीन्स में एक होने वाला है। सिद्धार्थ ने बताया, पोर्टो में हम पीछा करने का सीन शूट कर रहे थे जिसके लिए ऋतिक के डुप्लीकेट को एक ब्रिज से कूदना था। इस सीन के प्रति ऋतिक ने अपना पूरा समर्पण दिखाया। और, खुद पुल से कूद गए। 
विज्ञापन
hrithik roshan shoot stunt scene at film war location
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वह एक ऐसे एक्टर हैं जो दर्शकों को हर बार कुछ नया देने के लिए उत्सुक होते हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव हमेशा शानदार होता है क्योंकि वह आपको कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह एक शानदार एक्शन स्टंट होगा जिसे देख दर्शक दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।  

इस फिल्म के बाद ऋतिक रोशन को मिले थे 30 हजार प्रपोजल, ऑफर ठुकरा गर्लफ्रेंड से रचाई शादी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed