{"_id":"5d1128878ebc3e2b022c30ae","slug":"hrithik-roshan-sunaina-roshan-boyfriend-ruhail-amin-alleged-on-roshan-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सामने आया ऋतिक की बहन सुनैना का ब्वॉयफ्रेंड, रोशन परिवार पर लगाए ये गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सामने आया ऋतिक की बहन सुनैना का ब्वॉयफ्रेंड, रोशन परिवार पर लगाए ये गंभीर आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ruhail amin
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने बीते दिनों अपने परिवार वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था वो एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती हैं लेकिन उनके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं। सुनैना का कहना था कि उनके पिता राकेश रोशन ने उनके ब्वॉयफ्रेंड को आतंकी तक बता दिया था। इस दौरान उन्हें थप्पड़ भी मारा गया। इस घटना के बाद अब सुनैना का ब्वॉयफ्रेंड रूहेल अमिन सामने आया है।
2 of 6
ruhail amin
- फोटो : instagram
एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए रूहेल ने रोशन परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रूहेल ने कहा, 'अपने धर्म और विश्वास के कारण मेरे लिए ऐसा कहना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी को केवल धर्म के आधार पर आतंकवादी कहना काफी अपमानजनक है। इसकी कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए।'
3 of 6
ruhail amin
- फोटो : instagram
रूहेल ने लव जिहाद के मामले पर कहा, 'ये दुर्भाग्य है..मेरे और सुनैना के रिश्ते से राकेश रोशन और पिंकी रोशन खुश नहीं हैं। उन्हें हमारी दोस्ती से आपत्ति है। मुझे पता चला है सुनैना के आस-पास सिक्योरिटी बढ़ा दी है। ये सब हमारी दोस्ती के बाद हुआ है। जब सुनैना ने मुझे इस बारे में बताया था तो मुझे यकीन नहीं हुआ। मैं बहुत हंसा था लेकिन ये सच है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Roshan Family
- फोटो : Social Media
रूहेल के मुताबिक धर्म और भूगोल के आधार पर आतंकवादी कहने की मानसिकता को बदलना चाहिए। हमें ऐसी असहनशील विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना चाहिए, चाहे वो जिसके भी हैं। इस वाक्ये ने एक बार जाति और धर्म की राजनीति को एक्सपोज कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
Hrithik Roshan and Sussanne Khan
- फोटो : instagram
रूहेल ने बताया कि सुनैना अपनी लाइफ को सकारात्मक तरीके से एक बार फिर से शुरू करना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि परिवार उनका सपोर्ट करें। रूहेल से सवाल किया गया कि जब ऋतिक रोशन ने मुस्लिम सुजैन खान से शादी की थी तो आपकी शादी को लेकर समस्या क्या है? इस पर रूहेल ने कहा, ये तो हर कोई देख सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।