फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुजैन ने ऋतिक से तलाक की असली वजह बताई और मीटू पर बोली प्रियंका चोपड़ा सहित ये मनोरंजन की बड़ी खबरें

Sat, 13 Apr 2019 04:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 13 Apr 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Sussanne Khan Divorce and priyanka chopra speak me too here is top entertainment news
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram

बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सुपर 30 को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कई महीनों से वह इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल जनवरी में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन तारीख बदलने के चलते अब इसके जुलाई में रिलीज होने की संभावना है। ऋतिक ने सुजैन खान से शादी की और दोनों के तलाक को पांच साल हो गए हैं। अब सुजैन ने इस तलाक की असल वजह बताई है।

Hrithik Roshan Sussanne Khan Divorce and priyanka chopra speak me too here is top entertainment news
Satish Kaushik - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक आज 63 साल के हो गए। वह 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला में जन्मे थे। उन्होंने साल 1993 में फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' से अपने निर्देशन की शुरूआत की थी। सतीश को फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक बोनी कपूर ने मौका दिया था।

Hrithik Roshan Sussanne Khan Divorce and priyanka chopra speak me too here is top entertainment news
Mahika Sharma, Rahul Gandhi - फोटो : social media

अक्सर अपने बयानों और बोल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस माहिका शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उनके निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। माहिका ने राहुल को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा कि वह उनसे प्यार करती हैं क्योंकि वह अपनी पागल बातों से लोगों को हंसाते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि सभी के चेहरे पर मुस्कान लाना एक राजा की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Sussanne Khan Divorce and priyanka chopra speak me too here is top entertainment news
Disha Vakani

सब टीवी के पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फैंस दिशा वकानी के वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा ने अब शो पर वापसी नहीं करने का मन बना लिया है लेकिन इस बीच एक खबर आई है कि दिशा शो में वापसी कर सकती हैं अगर मेकर्स उनकी इन मांगों को पूरा कर दें।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Sussanne Khan Divorce and priyanka chopra speak me too here is top entertainment news
Priyanka Chopra - फोटो : social media

#MeToo पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा खुलकर बोली हैं। बीते कई महीनों में मीटू अभियान के तहत कई अभिनेताओं के नाम आने से बॉलीवुड में सनसनी मच गई थी। अब प्रियंका ने इसे लेकर कहा 'कभी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न एक आदर्श बन गया था, लेकिन अब एक महिला का दूसरी महिला के प्रति सहयोग ने महिलाओं को सशक्त बनाया है।' गौरतलब है कि प्रियंका न्यूयॉर्क में 10वें "वीमेन इन द वर्ल्ड समिट" में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने मीटू पर भी बात की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed