{"_id":"5d9b21d58ebc3e015105c851","slug":"hrithik-roshan-visits-to-seek-blessings-at-mrs-ira-biswajeet-durgotsav-in-juhu-with-rakesh-roshan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वॉर की सफलता के बीच पिता संग देवी दुर्गा के दरबार में पहुंचे ऋतिक रोशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वॉर की सफलता के बीच पिता संग देवी दुर्गा के दरबार में पहुंचे ऋतिक रोशन
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 07 Oct 2019 05:00 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन के सितारें इन दिनों सातवें आसमान पर है। जहां पहले, उनकी फिल्म सुपर 30 को दर्शकों का प्यार मिला तो वहीं अब वॉर, हिंदी सिनेमा जगत में हर दिन नए कीर्तिमान रच रही है। सफलता की बुलंदियों पर पहुंच चुके ऋतिक हाल में अपने पिता राकेश रोशन के साथ देवी दुर्गा के दरबार में पहुंचे।
अपने पिता संग ऋतिक ने पूरी श्रद्धा के साथ दुर्गा पूजा की। एक्टर अपने परिवार के करीबी बिस्वजीत चटर्जी और उनकी पत्नी ईरा चटर्जी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का हिस्सा बने। गौरतलब है कि बिस्वजीत चटर्जी पिछले 16 सालों से यह दुर्गा पूजा आयोजित कर रहे हैं। उनका रोशन परिवार से गहरा संबंध है।
दरअसल राकेश रोशन की पत्नी का नाम भी ईरा ही है और वह बिस्वजीत को अपने बड़े बेटे जैसा मानती हैं। रोशन परिवार से अपनी नजदीकियों के बारे में बिस्वजीत ने कहा, 'रोशन परिवार मेरे अपने परिवार की तरह ही है। वे हर साल पूरे प्यार के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं।' ऋतिक रोशन का भी दुर्गा पूजा में गहरी आस्था है। वह करीब कुछ साल पहले अपनी फिल्म बैंग बैंग के समय भी जुहू में आयोजित होने वाले दुर्गोत्सव कार्यक्रम का हिस्सा बने थे। वहीं अमिताभ बच्चन भी अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ हर साल इस पूजा में शिरकत करते हैं।
4 of 4
Durga Pooja
- फोटो : amar ujala mumbai
उल्लेखनीय है कि ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर ने कुल पांच दिनों में 166.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कमाई के इस आधार पर ही यह फिल्म इस साल की पांचवी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। वहीं जिस रफ्तार से वॉर की कमाई जारी है उससे उम्मीद लगाई जा रही है कि बहुत ही जल्द वॉर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म भी बन सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X