सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दबंग 3 के सेट से वीडियो हुआ वायरल, डुप्लीकेट के साथ दिखे सलमान, बताओ असली कौन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 07 Oct 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
salman khan Body Double at Prabhu Deva directed Dabangg 3 Starring Sonakshi and Vinod Khanna brother
दबंग 3 के सेट पर टीम के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज में शामिल 'दबंग' के तीसरे हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने एक वीडियो में दी है। वीडियो में न सिर्फ सलमान खान दबंग 3 के बारे में बता रहे हैं बल्कि साथ ही साथ विनोद खन्ना का भी जिक्र कर रहे हैं। वहीं ये वीडियो सलमान खान के बॉडी डबल को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

Trending Videos
salman khan Body Double at Prabhu Deva directed Dabangg 3 Starring Sonakshi and Vinod Khanna brother
Dabangg 3 - फोटो : social media

दरअसल सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सलमान विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सलमान बता रहे हैं कि दबंग के पिछले दोनों पार्ट में उन्होंने (विनोद खन्ना) पिता का किरदार निभाया था। लेकिन अब ये किरदार विनोद खन्ना के भाई  प्रमोद खन्ना निभाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan Body Double at Prabhu Deva directed Dabangg 3 Starring Sonakshi and Vinod Khanna brother
दबंग 3 से लीक हुआ सलमान का वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

दबंग सीरीज में विनोद खन्ना ने प्रजापति पांड का किरदार निभाया था। सलमान वीडियो में बता रहे हैं कि  6 अक्टूबर को ही फिल्म का रैपअप हुआ है, वहीं 6 अक्टूबर के दिन ही विनोद खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी होती है। बता दें कि 27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना का निधन हुआ था। 
 

salman khan Body Double at Prabhu Deva directed Dabangg 3 Starring Sonakshi and Vinod Khanna brother
दबंग 3 क सेट पर सलमान-सोनाक्षी - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 का क्रू नजर आ रहा है। वहीं साथ ही नजर आ रहा है सलमान खान का बॉडी डबल। 54 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में आप ध्यान से देखेंगे तो आपको दिखाए देगा कि  सलमान के आगे ही एक शख्स खड़ा है जो बिलकुल सलमान खान की तरह दिखता है। वहीं उसने सलमान की तरह ही कपड़े भी पहने हैं। इसके साथ ही सलमान का हाथ बॉडी डबल के कंधे पर है।

विज्ञापन
salman khan Body Double at Prabhu Deva directed Dabangg 3 Starring Sonakshi and Vinod Khanna brother
Dabangg 3 - फोटो : social media

गौरतलब है कि दबंग में सलमान खान चुलबुल पांडे का किरदार निभाते  नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और माही गिल के साथ ही सुदीप किच्चा और सई मांजरेकर भी नजर आएंगे।

पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने सबके सामने लगा दी रणवीर सिंह को डांट, Sorry बोल लौटना पड़ा वापस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed