बांग्ला एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत के हाल ही में फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे। जिसमें वो अपने पति के साथ दुर्गा पंडाल में पूजा करती नजर आ रही थीं। इन फोटोज और वीडियोज के वायरल होने के बाद से ही नुसरत देवबंदी उलमा के निशाने पर आ गईं हैं।
नुसरत जहां के दुर्गा पूजा करने पर देवबंदी उलमा नाराज, कहा- नाम बदल लो, इस्लाम को बदनाम मत करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल नुसरत ने अपने पति निखिल जैन के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की, जिसके फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए। जिसके बाद से एक्ट्रेस से देवबंदी उलमा नाराज हो गए हैं। देवबंदी उलमा ने न सिर्फ नुसरत को अपना नाम बदलने की सलाह दे दी है। बल्कि साथ ही साथ ये भी कह दिया है कि वो मुसलमानों और इस्लाम को बदनाम कर रही हैं।
Durga puja celebrations are in full swing for MP @nusratchirps #mahaashtami #durgaashtami #Kolkata #DurgaPuja2019 #DurgaPuja #Pujo #MaaDurga @ABPNews @abpnewshindi @IamRajnishAhuja pic.twitter.com/SvR6p2zqAk
देवबंदी उलमा ने कहा कि नुसरत गैर मजहबी काम क्यों कर रही हैं? इस्लाम में अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत करना हराम है। अगर नुसरत को ऐसे ही काम करने हैं तो वो अपना नाम क्यों नहीं बदल लेती हैं। ऐसे कामों से नुसरत इस्लाम और मुसलमानों की क्यों तौहीन कर रही हैं।
इस मामले पर इत्तेहाद उलमा ए हिंद के उपाध्यक्ष मुफ्ती असद कासमी ने कहा,- 'नुसरत जहां पहले भी इस तरह से कई बार पूजा कर चुकी हैं। ऐसे में मैं समझता हूं कि इस तरह का अमल इस्लाम के अंदर बिल्कुल ठीक नहीं है। इस बात की इजाजत इस्लाम नहीं देता है।'
इसके बाद कासमी ने कहा- 'देखिए मैं तो उनको यही सलाह देता हूं कि जब वह सभी काम गैरमजहबी कर रही हैं, चाहें वो शादी हो या फिर पूजा। तो फिर वो अपना नाम क्यों नहीं बदल लेती हैं। ऐसे करके वो इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम कर रही हैं।'
पढ़ें: बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं सांसद नुसरत जहां, इन पांच अभिनेत्रियों को देख खा जाएंगे धोखा

कमेंट
कमेंट X