सब्सक्राइब करें

विनोद खन्ना के जन्मदिन पर सलमान खान ने 'दबंग' अंदाज में 'पिता' प्रजापति पांडे को दिया ट्रिब्यूट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 07 Oct 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan gave tribute Vinod Khanna on wrapped up of Dabangg 3
Dabangg 3 - फोटो : social media

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी बहुतचर्चित फिल्म सीरीज दबंग के तीसरे सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर सलमान खान इस फिल्म का बेहद खास तरह से प्रमोशन कर रहे हैं। दबंग की बीती दो फिल्मों में सलमान खान के साथ बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार विनोद खन्ना भी मुख्य भूमिका में थे, लेकिन 27 अप्रैल 2017 को बॉलीवुड के इस सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 6 अक्टूबर को विनोद खन्ना का जन्मदिन होता है। जन्मदिन के खास मौके पर सलमान ने विनोद खन्ना को याद किया है। 

Trending Videos
Salman Khan gave tribute Vinod Khanna on wrapped up of Dabangg 3
Dabangg 3 - फोटो : social media

विनोद खन्ना के जन्मदिन के मौके पर सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सलमान खान दबंग 3 के कास्ट और क्रू के साथ नजर आए। इस वीडियो में सलमान खान ने दबंग में विनोद खन्ना के किरदार 'प्रजापति पांडे' को याद किया और दबंग 3 की शूटिंग खत्म होने की जानकारी भी दी। इतना ही नहीं सलमान खान ने वीडियो में ये भी बताया कि दबंग 3 में विनोद खन्ना यानी प्रजापति पांडे का किरदार कौन करेगा। दबंग 3 में प्रजापति पांडे का किरदार विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना निभाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan gave tribute Vinod Khanna on wrapped up of Dabangg 3
vinod khanna - फोटो : file photo

दबंग 3 में प्रमोद खन्ना के भाई को लेकर सलमान खान ने बीती जून को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए खुलासा किया था। पता हो कि दबंग और दबंग 2 में सलमान खान के पिता का किरदार बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना ने निभाया था। पिता के रोल में दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया था। सलमान खान की फिल्म दबंग 3 इस साल दिसंबर को में रिलीज हो सकती है। 

Salman Khan gave tribute Vinod Khanna on wrapped up of Dabangg 3
Dabangg 3 - फोटो : social media

सलमान खान हिंदी सिनेमा जगत के उन सुपरस्टार्स में एक हैं जिनकी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। दबंग खान की एक फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनकी अगली फिल्म की चर्चा शुरू हो जाती है। दबंग 3  की निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। एक बार फिर से सलमान खान, प्रभूदेवा के निर्देशन बनने जा रही एक फिल्म में नजर आएंगे। अनौपचारिक तौर पर इस फिल्म का नाम राधे बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Salman Khan gave tribute Vinod Khanna on wrapped up of Dabangg 3
दबंग 3 (सलमान और प्रभु देवा) - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में भी सलमान पुलिस के रोल में नजर आएंगे। गौरतलब है कि सलमान, ईद के मौके पर संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में नजर आने वाले थे, लेकिन सलमान और भंसाली में कुछ मुद्दों पर सहमति ना बन पाने के कारण यह प्रोजेक्ट खटाई में पड़ गया। माना जा रहा है कि 'राधे' फिल्म की शूटिंग दबंग 3 की रिलीज से पहले शुरू हो जाएगी। ईद में बस चंद महीने ही बचे हैं इस वजह से सलमान जल्द ही फिल्म की शूटिंग खत्म करना चाहेंगे। हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 


पढ़ें: विनोद खन्ना के बाद ये एक्टर बनेंगे दबंग 3 में 'चुलबुल पांडे' के पिता, सबूत बना सलमान का ये वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed