{"_id":"5d9b0ded8ebc3e017553b7f9","slug":"sara-ali-khan-share-video-with-mom-amrita-singh-in-a-restaurant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान ने रेस्त्रां में मां से पूछ लिया ऐसा सवाल, अमृता सिंह को छिपाना पड़ गया चेहरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान ने रेस्त्रां में मां से पूछ लिया ऐसा सवाल, अमृता सिंह को छिपाना पड़ गया चेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 07 Oct 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amrita singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में तेजी से उभर रही हैं । उन्होंने अब तक दो फिल्में की हैं और दोनों हिट रहीं । हाल ही में सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ रेस्त्रां में लंच करने पहुंचीं । सारा ने रेस्त्रां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है ।
2 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस वीडियो में सारा अली खान ने विशाल डोसा दिखाया है और उनकी मम्मी मुंह छिपाए नजर आ रही हैं । वीडियो बनाते हुए अमृता अपनी मां से पूछ रही हैं कि मम्मी आज आपको हुआ क्या है जो इस तरह खा रही हैं । इसी बात पर अमृता अपना मुंह छिपा लेती हैं ।
3 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : twitter
सारा अली खान ने वीडियाे पोस्ट कर अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जब मैं और मम्मी खाने के लिए बाहर गईं, हमें डाइट की कोई परवाह नहीं थी । इस तरह खाना कोई आसान काम नहीं है । फूड कंपटीटर्स को भी पसीने आ जाएगा।' इस तरह सारा अपनी मां का मजाक बना रही हैं ।
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
अमृता और सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । बता दें कि सारा की अगली फिल्म 'लव आजकल 2' है । इस फिल्म में सारा, कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। वहीं सारा फिल्म 'कुली नंबर 1' की भी शूटिंग कर रही हैं । फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में होंगे ।
विज्ञापन
5 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
हाल ही में सारा और उनके भाई इब्राहिम ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस मैगजीन से बात करते हुए सारा, इब्राहिम और उनकी मां अमृता सिंह ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर कीं । सारा के बारे में बात करते हुए अमृता सिंह ने कहा- सारा बहुत ही अनुशासन में रहनी वाली बच्ची है। वह सभी की बहुत इज्जत करती है। वह अपने काम, दिमाग और शरीर को लेकर अनुशासित रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।