सब्सक्राइब करें

ऋतिक-सुजैन एक साथ फिर हुए स्पॉट, दोनों बच्चों संग गए थे लंच डेट पर

एंटरेटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 27 Jan 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan was spotted with ex wife suzzane khan
bollywood

बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन एक बार फिर एक्स वाइफ सुजैन के साथ स्पॉट हुए हैं। इससे पहल दोनों नये साल के मौके पर एक मूवी डेट पर देखे गए थे। इस बार भी उनके दोनों बच्चें उनके साथ दिखाई दिए। उनकी लंच डेट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। माना जाता है कि सुजैन और ऋतिक के रिश्ते भले ही मधुर ना हो लेकिन बच्चों के खातिर दोनों कोई लापरवाही नहीं करते हैंं..

hrithik roshan was spotted with ex wife suzzane khan
bollywood

इस दौरान ऋतिक, सजैन और उनके दोनों बच्चें कैजुअल लुक में नजर आए। ग्रे कलर की हुडी में ऋतिक बेहद ही हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं सुजैन डेनिम के साथ ब्लैक टी-शर्ट लुक में गजब ढा रही हैं। काले चश्मे और बूट में सुजैन बहुत ही खूबसूरत लग रही है। उनके बच्चे भी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं । खबर है कि सुजैन ने ऋतिक को उनके बर्थडे पर काफी स्पेशल तरीके से विश किया था और इसकी एक फोटो भी शेयर की थी।

hrithik roshan was spotted with ex wife suzzane khan
bollywood

हालांकि यह कपल अभी तलाकशुदा जिंदगी जी रहा है कि लेकिन बच्चों की खुशी के लिए दोनों अपने आपसी विवाद को परे रख इन्जॉय करने चले जाते हैं। दोनों अब एक दोस्ती वाला साथ निभाए हुए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक मूवी 'सुपर-30' के इस साल जुलाई में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan was spotted with ex wife suzzane khan
bollywood

इससे पहले बॉलीवुड में इस वक्त स्टार्स न्यू ईयर (2019) हॉलिडे सेलिब्रेट कर घर लौट रहे थे। ऐसे में हॉलिडे से घर लौटे ऋतिक रोशन सुजैन और बच्चों के साथ फिल्म देखकर आए थे। इनको मुंबई के एक सिनेमाहॉल के बाहर स्पॉट किया गया था। 

विज्ञापन
hrithik roshan was spotted with ex wife suzzane khan
bollywood

ऋतिक रोशन बेटों के साथ लंदन न्यू ईयर मनाने गए थे। बता दें कि इन तस्वीरों को ऋतिक और सुजैन दोनों ने ही अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। इससे पहले सिनेमाहॉल से बाहर स्पॉट हुए ऋतिक काले रंग की टीशर्ट और नीली डेनिम में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने काले रंग की कैप भी लगाई हुई थी। वहीं, सुजैन भी कुछ कम नहीं लग रही थीं।  ब्राउन कार्डिगन के साथ नीली डेनिम उनपर खूब फब रही थी। क्रॉस बैग के साथ लुक को और भी कंप्लीट किया। कुल मिलाकर दोनों कैजुअल लुक में बहुत ही उम्दा लग रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed