{"_id":"5f1ee9e59df77205002826ac","slug":"huma-qureshi-birthday-special-know-about-her-unknown-facts-and-filmy-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक विज्ञापन ने बदल दी थी हुमा कुरैशी की जिंदगी, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में इस तरह मिला था पहला मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक विज्ञापन ने बदल दी थी हुमा कुरैशी की जिंदगी, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में इस तरह मिला था पहला मौका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 27 Jul 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने अभिनय से फिल्मी पर्दे पर खास छाप छोड़ने वालीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपना जन्मदिन 28 जुलाई को मनाती हैं। हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों में भी अभिनय किया है। उनके अभिनय को हमेशा से दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्मों में हुमा कुरैशी के अलग- अलग किरदारों ने उन्हें सिनेमा में खास पहचान दिलाई। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी जिंदगी के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : Twitter
हुमा कुरैशी का जन्म 28 जुलाई साल 1986 में दिल्ली में हुआ था। वह मशहूर रेस्तरां चैन के मालिक सलीम की बेटी हैं। सलीम के पूरी दिल्ली में 10 से ज्यादा रेस्तरां हैं। हुमा कुरैशी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की है। इस दौरान वह दिल्ली के थियेटर ग्रुप से भी जुड़ी रहीं। फिल्मों में आने से पहले हुमा कुरैशी ने कई विज्ञापनों में काम किया था।
3 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : सोशल मीडिया
सैमसंग मोबाइल का विज्ञापन करने के दौरान बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की नजर हुमा कुरैशी पर पड़ी। जिसके बाद अनुराग ने उन्हें अपनी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में लेने का फैसला किया। यह फिल्म साल 2012 में आई थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इतने कम समय में हुमा कुरैशी ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाकर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : सोशल मीडिया
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बाद हुमा कुरैशी 'डी-डे', 'डेढ़ इश्किया', 'जॉली एलएलबी 2' और 'काला' जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा वह एक वेब सीरीज लैला भी कर चुकी हैं। दर्शकों ने उनकी इस वेब सीरीज पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी। अपनी कई फिल्मों में अभिनय के लिए हुमा कुरैशी अलग अलग पुरस्कार भी हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हुमा कुरैशी, साकिब सलीम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हुमा कुरैशी के भाई भी एक अभिनेता है। उनके भाई का नाम साकिब सलीम है। साकिब सलीम ने साल 2011 में बॉलीवुड में कदम रखा था। वह मेरे डैड का मारुति, बॉम्बे टॉकीज, ढिशूम, दिल जंगली और रेस 3 में नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।