बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तरला' को लेकर सुर्खियों में हैं। पद्मश्री विजेता कुकरी एक्सपर्ट तरला दलाल के जीवन पर आधारित इस फिल्म में हुमा ने अपने अभिनय की ऐसी खुशबू फैलाई कि सभी उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में हुमा बैक टू बैक इंटरव्यू दे रही हैं।
Huma Qureshi: 'मैं लगातार बेहतर की तलाश में रहती हूं', फिल्मों में अपने किरदार को लेकर बोलीं हुमा कुरैशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान “मुझे वह फिल्में करना पसंद है, जो मैं देखना पसंद करूंगी। मैं खुद को दोहराना पसंद नहीं करती मैं लगातार अगली अच्छी चीज की तलाश में रहती हू, जो मैं कर सकती हूं। मैं बस अपने कॉलेज के थिएटर के दिनों की मासूमियत को बनाए रखने और दिल्ली का वह कूल बच्ची बनने की कोशिश कर रहती हूं, जिसे थिएटर करना पसंद था। ”
बता दें कि दिल्ली में जन्मी हुमा ने अपने करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की साल 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से की थी। उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि तरला मूल रूप से किसी के सपनों को खोजने के बारे में है। उन्होंने कहा, "यह फूड पोर्न नहीं है... यह हमारी मां के खाना पकाने जैसा पौष्टिक है।"
RRR 2: जल्द शुरू होगी राम चरण-जूनियर एनटीआर की 'आरआरआर 2' की शूटिंग, राजामौली नहीं करेंगे फिल्म का निर्देशन!
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि सबसे बड़ी चुनौती तरला दलाल के व्यक्तित्व में निहित मासूमियत को बनाए रखना था। उन्होंने साझा किया, “उम्मीद है कि मैं इसे क्रैक करने में कामयाब रहा हूं। मैंने उस मासूमियत, गर्मजोशी, सहानुभूति और संपूर्णता को पकड़ने की कोशिश की है जिसके लिए तरला दलाल खड़ी थीं।''
हुमा के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल, अभिनेत्री अपनी प्रसिद्ध वेब सीरीज 'महारानी' के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। ट्विटर पर अपडेट साझा करते हुए, निर्माताओं ने लिखा था कि अपने पसंदीदा कैरेक्टर्स को वापस लाने और नई कहानी पेश करने का समय आ गया है। महारानी सीजन 3 की शूटिंग शुरू! इस सीरीज में हुमा के साथ अमित सियाल, विनीत कुमार, कानी कुसरुति, अनुजा साठे और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon: मुंबई में नया आशियाना तलाश रही हैं कृति सेनन! जानें इसके पीछे अभिनेत्री की वजह