फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 सेलेब्स के बचपन की तस्वीर देखिए, यकीं मानिए कोई पहचान में नहीं आएगा

Tue, 30 Jul 2019 12:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 30 Jul 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Huma Qureshi to Katrina Kaif 5 Bollywood stars Childhood picture
Kunal, Huma and Fatima - फोटो : file photo

हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने हाल ही में 33वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके भाई और बॉलीवुड एक्टर साकिब सलीम ने उनके बचपन की तस्वीर शेयर करते खास अंदाज में बहन को जन्मदिन की बधाई दी। हुमा कुरैशी आखिरी बार 'लैला' वेबसीरीज में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज में उनकी काफी तारीफ की गई थी। बीते दिनों हुमा के अलावा कई स्टार्स की बचपन की तस्वीर सामने आईं। कुछ तस्वीरें तो ऐसी थी कि स्टार्स को पहचानना भी मुश्किल था। देखिए 5 स्टार्स की बचपन की तस्वीरें जो हाल ही में वायरल हुईं।

Huma Qureshi to Katrina Kaif 5 Bollywood stars Childhood picture
Huma Qureshi - फोटो : instagram

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने 28 जुलाई को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फैंस समेत इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाईयां दीं। हुमा के भाई और एक्टर साकिब सलीम ने खास अंदाज में उन्हें विश किया और एक वीडियो शेयर किया।शेयर किए गए वीडियो में हुमा के साथ साकिब भी हैं। बचपन की इन तस्वीरों में दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए साकिब ने कहा- 'हॉलीवुड स्टार, आप मेरे साथ-साथ अपने आस-पास के सभी लोगों को प्रेरित कर रही हैं। मैं दुआ करता हूं कि आप ऊंचाइयों की नई बुलंदियां छुएं। पहली दफा ऐसा हुआ है कि मैं जन्मदिन पर आपके साथ नहीं हूं। लव यू। आप एक बोनीफाइड मूवी स्टार हैं।'

Huma Qureshi to Katrina Kaif 5 Bollywood stars Childhood picture
kunal khemu - फोटो : social media

चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर कुणाल खेमू ने कई हिट फिल्में दी हैं। 90 के दशक की फिल्में हम हैं राही प्यार के, जख्म और राजा हिंदुस्तानी में निभाए गए उनके किरादर आज भी दर्शकों के जहन में याद है। फिल्म जख्म में उन्होंने अजय देवगन के बचपन का किरदार निभाया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था। हाल ही में कुणाल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। फिल्मों और सीरियल्स के अलावा कुणाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। कुणाल ने ऐसी ही एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। कुणाल ने कैप्शन में लिखा- 'हकुना मटाटा... मतलब कोई फिक्र नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Huma Qureshi to Katrina Kaif 5 Bollywood stars Childhood picture
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस की मां ने हाल ही में बचपन की तस्वीर शेयर की थी। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं फातिमा सना शेख हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए फातिमा ने लिखा- 'देखो मेरी मां कितनी खुश दिख रही है, मुझे रोता हुआ देख के। पढा़ई से नफरत है।' फातिमा की इस तस्वीर पर यूजर्स ने भी मेजदार कमेंट किया था।

विज्ञापन
Huma Qureshi to Katrina Kaif 5 Bollywood stars Childhood picture
Dia Mirza

दिया मिर्जा ने भी सोशल मीडिया पर बचपन की तस्वीर शेयर की थी। दिया ने इस फोटो को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मेजर फ्लैशबैक, 80s का बचपन। अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वालीं दीया मिर्जा को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की हीरोइन के तौर पर जाना जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed