फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Humpty Sharma Ki Dulhania: 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' को आठ साल पूरे, वरुण ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद

Mon, 11 Jul 2022 05:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Jul 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
Humpty Sharma Ki Dulhania: Varun Dhawan Alia Bhatt Sidharth Shukla movie completes 8 years actor shares unseen picture
'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' को आज आठ साल पूरे हो गए हैं। वर्ष 2014 में यह फिल्म आज ही के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म के आठ साल का सफर पूरा होने के मौके पर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा की हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म की स्टारकास्ट के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं और फिल्म के आठ साल पूरे होने की खुशी जाहिर की है। तस्वीरों में वरुण आलिया के अलावा दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ शुक्ला ने भी अहम किरदार अदा किया था।

Humpty Sharma Ki Dulhania: Varun Dhawan Alia Bhatt Sidharth Shukla movie completes 8 years actor shares unseen picture
आलिया भट्ट-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में चार पोस्ट साझा की हैं। एक तस्वीर में वरुण धवन और आलिया के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ वरुण ने लिखा है, 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के आठ साल पूरे हुए। कुछ शानदार लोगों के साथ शानदार यादें।' एक अन्य स्टोरी में उन्होंने फिल्म से एक छोटी सी वीडियो क्लिप साझा की है, इसमें आलिया और वह नजर आ रहे हैं। तीसरी स्टोरी में उन्होंने फिल्म से अपना फोटो साझा किया है। वहीं, चौथी स्टोरी में वरुण ने पूरी टीम के साथ वाली एक तस्वीर साझा की है। इसे साझा करते हुए वरुण ने शशांक खेतान का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया है। 



Humpty Sharma Ki Dulhania: Varun Dhawan Alia Bhatt Sidharth Shukla movie completes 8 years actor shares unseen picture
वरुण धवन - फोटो : insta

वरुण धवन ने सिद्धार्थ को याद करते हुए लिखा है, 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के आठ साल पूरे...मिस यू सिड। अभी भी यकीन नहीं होता कि तुम अब हमारे साथ नहीं हो।' इसके अलावा वरुण ने करण जौहर, शशांक खेतान, आलिया भट्ट और अन्य सदस्यों का भी आभार जताया है। करण जौहर के लिए वरुण धवन ने लिखा है,' करण मेरे दोस्त/पिता/ गाइड आपको बेशुमार प्यार।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Humpty Sharma Ki Dulhania: Varun Dhawan Alia Bhatt Sidharth Shukla movie completes 8 years actor shares unseen picture
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शशांक खेतान द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। बता दें कि फिल्म में वरुण ने राकेश हम्प्टी कुमार शर्मा का किरदार अदा किया था। वहीं आलिया ने काव्या प्रताप सिंह का रोल अदा किया। सिद्धार्थ शुक्ला इस फिल्म में एक एनआरआई अंगद बेदी बने थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed