फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunday BO Report: 90 फीसदी उछाल के बाद ‘रॉकेट्री’ का संडे कमाल, ‘खुदा हाफिज 2 और ’जुगजुग जियो’ का ये रहा हाल

Mon, 11 Jul 2022 04:57 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 11 Jul 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
Rocketry after registering 90 percent jump on Saturday at Box Office beats Khuda Haafiz 2 Jugjugg Jeeyo on Day 10
रॉकेट्री, खुदा हाफिज 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विदेशी ताकतों के इशारे पर कांग्रेस और वाम गठबंधन की कथित मिलीभगत के चलते भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वैज्ञानिक को जासूसी के झूठे आरोपों में गिरफ्तार करके रॉकेट तकनीक के मामले में देश को बरसों पीछे धकेल देने वाली सच्ची घटना का खुलासा करती फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ ने शनिवार को अपने कलेक्शन में 90 फीसदी से अधिक उछाल दर्ज करने के बाद रविवार को भी देसी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी नंबर वन पोजीशन बरकरार रखी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में बीते शुक्रवार को पहुंची फिल्म ‘खुदा हाफिज 2’ के मुकाबले सिर्फ एक तिहाई शोज मिलने के बावजूद इस फिल्म से ज्यादा का कलेक्शन करना जारी रखा है। तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी धर्मा प्रोडक्शंस की मल्टीस्टारर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को भी माधवन की फिल्म ने रविवार को मात दी।

Rocketry after registering 90 percent jump on Saturday at Box Office beats Khuda Haafiz 2 Jugjugg Jeeyo on Day 10
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे वीकएंड पर शानदार कमाई
पहले हफ्ते में 13.51 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करने वाली अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन  की देशभक्ति गाथा ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे शनिवार को फिल्म ने बीते दिन के मुकाबले 91.30 फीसदी का उछाल दर्ज करते हुए सभी भाषाओं में 2.20 करोड़ रुपये कमाए। और, रिलीज के दूसरे रविवार को फिल्म ने अपना कलेक्शन इससे भी बेहतर करते हुए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 2.50 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। फिल्म की कुल कमाई बॉक्स ऑफिस पर अब 19.36 करोड़ रुपये के करीब हो चुकी है।

Rocketry after registering 90 percent jump on Saturday at Box Office beats Khuda Haafiz 2 Jugjugg Jeeyo on Day 10
खुदा हाफिज 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फेल हो गई खुदा हाफिज 2
अभिनेता अजय देवगन का कामकाज संभालने वाले कुमार मंगत पाठक की फिल्म कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज की फिल्म ‘खुदा हाफिज 2’ का कलेक्शन रविवार को भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाया। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग करके अपने निर्माताओं को काफी निराश किया था। फिल्म ने हालांकि शनिवार को अपने कलेक्शन में करीब 48 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते हुए करीब दो करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए लेकिन रविवार को भी फिल्म की कमाई करीब करीब इतनी ही रहने की आशंका शुरुआती आंकड़ों में जताई जा रही है। फिल्म के हीरो विद्युत जामवाल की कोरोना संक्रमण काल में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई चार फिल्मों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ये पहली फिल्म है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry after registering 90 percent jump on Saturday at Box Office beats Khuda Haafiz 2 Jugjugg Jeeyo on Day 10
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुग जुग जियो का बेहतर वीकएंड
उधर, रिलीज के तीसरे हफ्ते में तीसरे शनिवार को बीते दिन के मुकाबले करीब 96 फीसदी की तरक्की दिखाने वाली धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ने रविवार को 2.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 53.66 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 20.05 करोड़ रुपये हैं। फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 92 लाख रुपये, तीसरे शनिवार को 1.80 करोड़ रुपये और तीसरे रविवार को 2.20 करोड़ रुपये शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक कमाए हैं। फिल्म का नेट घरेलू कलेक्शन अब तक करीब 78.63 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Rocketry after registering 90 percent jump on Saturday at Box Office beats Khuda Haafiz 2 Jugjugg Jeeyo on Day 10
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘थॉर: लव एंड थंडर की दहाड़
इस बीच, मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 29वीं कड़ी के रूप में रिलीज हुई मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में ही 60 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया। देश में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की पहले सप्ताहांत में हुई कमाई के मामले में अब ये फिल्म पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। फिल्म ने सिर्फ हिंदी में पहले चार दिनों में करीब 18 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Thor 4 Day 4 BO Collection: ‘थॉर 4’ ने ‘द लॉयन किंग’ को किया टॉप 5 से बाहर, सिर्फ चार दिन में कमा लिए इतने करोड़
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed