फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विन डीजल ने खुलेआम दीपिका से प्यार का किया ऐलान, रनवीर होंगे परेशान

Thu, 27 Oct 2016 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 27 Oct 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
I love Deepika so much: Vin Diesel
हम आपको दीपिका पादुकोण के बारे में एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिससे आपके ही नहीं बल्कि रनवीर सिंह के भी होश उड़ जाएंगे जिनके साथ दीपिका के अफेयर के चर्चे हैं। ये तो सभी जानते हैं कि दीपिका अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'xXx: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज' में हॉलीवुड एक्टर विन डीज़ल के साथ काम कर रही हैं पर शायद खुद वो भी नहीं जानतीं कि विन डीज़ल उनके प्यार में पूरी तरह से गिरफ्तार हो चुके हैं।

विन डीज़ल ने खुलेआम दीपिका से प्यार का किया ऐलान, रनवीर होंगे परेशान

I love Deepika so much: Vin Diesel
ये हम नहीं कह रहे हैं लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में विन डीज़ल ने जो कहा है उससे तो यही ज़ाहिर होता है। दीपिका के साथ अपनी केमेस्ट्री और रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए विन डीज़ल ने कहा, "मैं उनसे बेहद प्यार करता हूं और हमारे बीच काफी नेचुरल केमेस्ट्री है। उनके साथ बिताया हर पल मेरे लिए बेहद खूबसूरत और यादगार है। 

विन डीज़ल ने खुलेआम दीपिका से प्यार का किया ऐलान, रनवीर होंगे परेशान

I love Deepika so much: Vin Diesel
जब वो पहली पार फिल्म के लिए टेस्ट देने आईं तो सभी को हमारे बीच की केमेस्ट्री बेहद पसंद आई। मैं दीपिका के लिए अपने प्यार को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आप खुद देखेंगे कि हम दोनो के फिल्म में जो साथ में सीन हैं वो कितने खूबसूरत हैं। दीपिका मेरे लिए बेहद स्पेशल हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विन डीज़ल ने खुलेआम दीपिका से प्यार का किया ऐलान, रनवीर होंगे परेशान

I love Deepika so much: Vin Diesel
विन डीज़ल यहीं नहीं रुके और दीपिका की तारीफों के कसीदे पढते हुए उन्होंने आगे कहा कि वो फिल्म में दीपिका के साथ काम करके खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं क्यूंकि पूरी दुनिया को भारत से दीपिका के रूप में एक ग्लोबल सुपरस्टार मिलने वाली है।
विज्ञापन

विन डीज़ल ने खुलेआम दीपिका से प्यार का किया ऐलान, रनवीर होंगे परेशान

I love Deepika so much: Vin Diesel
अब विन डीज़ल ने तो अपने मन की बात बता दी लेकिन इस पर रनवीर का क्या रिएक्शन होगा, ये ज़रा देखने लायक होगा। तो चलिए इंतज़ार कर लेते हैं। वैसे आपको बता दें कि 'xXx: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज' अगले साल 20 जनवरी को रिलीज़ होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed