फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

I Want To Talk Day 1 Collection: अभिषेक बच्चन के नाम एक और फ्लॉप! खराब कमाई के मामले में बनाया ये रिकॉर्ड

Sat, 23 Nov 2024 10:16 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 23 Nov 2024 10:16 AM IST
सार

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। हालांकि, यह फिल्म खराब कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बनाती नजर आई है और अभिनेता की खराब ओपनिंग वाली फिल्मों की सूची में इस स्थान पर आ गई है। 
 

विज्ञापन
I Want To Talk Box Office Collection Day 1 abhishek bachchan starrer film latest earning and occupancy
आई वांट टू टॉक - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'आई वांट टू टॉक' आखिरकार 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह फिल्म अर्जुन सेन नाम के एक शख्स के बारे में है, जो एक यूएसए स्थित एनआरआई है, जो जीवन बदलने वाली सर्जरी का सामना कर रहा है। साथ ही बचपन से ही अपनी बेटी के साथ एक जटिल रिश्ते से गुजर रहा है। दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा पाने वाली इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई। यह फिल्म अभिषेक की आखिरी रिलीज 'घूमर' से भी आगे नहीं निकल पाई।

I Want To Talk Box Office Collection Day 1 abhishek bachchan starrer film latest earning and occupancy
आई वांट टू टॉक - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan

ओपनिंग डे पर ही हाल रहा बेहाल

शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर केवल 25 लाख रुपये की ओपनिंग ली। शुक्रवार को 'आई वांट टू टॉक' की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल मिलाकर 7.44 प्रतिशत रही, जिसमें सबसे अधिक चेन्नई (28 प्रतिशत) में दर्ज की गई। उम्मीद है कि दूसरे दिन से फिल्म के कलेक्शन में सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण उछाल देखने को मिलेगी। 

I Want To Talk Box Office Collection Day 1 abhishek bachchan starrer film latest earning and occupancy
आई वांट टू टॉक - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan

'आई वांट टू टॉक' की टीम 

'आई वांट टू टॉक' में अभिषेक बच्चन के अलावा अहिल्या बम्ब्रू, जयंत कृपलानी, क्रिस्टिन गोडार्ड और जॉनी लीवर जैसे कलाकार शामिल हैं। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा किया गया है। फिल्म की पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
I Want To Talk Box Office Collection Day 1 abhishek bachchan starrer film latest earning and occupancy
'आई वांट टू टॉक' - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्म निर्माताओं से हासिल की प्रशंसा

इस फिल्म को बीते दिनों मशहूर बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली से सराहना मिली। उन्होंने इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा था, 'सेंटी कर दिया यार, शूजित सरकार। बहुत शानदार। अभिषेक बच्चन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ। बहुत बढ़िया और शुभकामनाएं, रितेश शाह।' वहीं, सुजॉय घोष ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म की समीक्षा करते हुए लिखा, 'मैंने शूजित की आई वांट टू टॉक देखी। बहुत अच्छी दिल को छू लेने वाली फिल्म है। शूजित इन फिल्मों में बेहतरीन हैं। इसके साथ ही उनके पास अभिषेक और कलाकारों का एक शानदार समूह है। अगर आप इसे देख सकते हैं, तो जरूर देखें।'

विज्ञापन
I Want To Talk Box Office Collection Day 1 abhishek bachchan starrer film latest earning and occupancy
आई वांट टू टॉक - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan

ओपनिंग डे पर सबसे कम कमाई करने वाली अभिषेक बच्चन की पांच फिल्मों की सूची में किस स्थान पर है 'आई वांट टू टॉक'?
 

फिल्म कमाई
ढाई अक्षर प्रेम के 1 लाख रुपये
आई वांट टू टॉक 25 लाख रुपये
फिर मिलेंगे 27 लाख रुपये
रन 76 लाख रुपये 
घूमर 80 लाख रुपये
 

Badshah: 'शराब पर बनने वाले गानों पर रोक क्यों...?' बहस का हिस्सा बने बादशाह, दिलजीत को दिया समर्थन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed