फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ibrahim Ali Khan-Palak Tiwari: पलक-इब्राहिम का फिर हुआ वीडियो वायरल, दिवाली पार्टी में कथित गर्लफ्रेंड को...

Sun, 27 Oct 2024 08:03 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 27 Oct 2024 08:03 AM IST
सार

Ibrahim Ali Khan-Palak Tiwari: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड पलक तिवारी से गले मिलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही प्रशंसक इन दोनों की जोड़ी को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अबू जानी संदीप खोसला की दिवाली पार्टी के समय का है।

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan hug rumored girlfriend Palak Tiwari at Abu Jani Sandeep Khosla Diwali bash netizens reacts
इब्राहिम अली खान-पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii, iakpataudi, सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान अक्सर गॉसिप भरी खबरों से घिरे रहते हैं। स्टार किड अपनी आगामी फिल्म सरजमीन से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रोफेशनल फ्रंट से ज्यादा इब्राहिम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बीते शनिवार अबू जानी संदीप खोसला ने हर साल की तरह इस साल भी शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जहां कई सेलेब्स शामिल हुए। इस दौरान इब्राहिम अली खान को उनकी कथित गर्लफ्रेंड पलक तिवारी के साथ देखा गया।
Ibrahim Ali Khan hug rumored girlfriend Palak Tiwari at Abu Jani Sandeep Khosla Diwali bash netizens reacts
इब्राहिम अली खान-पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii, iakpataudi
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में पलक तिवारी को अबू जानी संदीप खोसला दिवाली पार्टी के दौरान बाहर अपनी कार से उतरते हुए देखा गया। पलक ने लाखों डॉलर की मुस्कान बिखेरते हुए पैपराजी को हैलो बोला और फिर वह पार्टी में शामिल होने के लिए जैसे ही होटल के अंदर गई, वहां इब्राहिम उनका इंततजार करते नजर आ रहे थे। इब्राहिम ने तुरंत ही पलक को गले लगाया, जिसको लेकर नेटिजन्स लगातार इन दोनों की जोड़ी को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Ibrahim Ali Khan hug rumored girlfriend Palak Tiwari at Abu Jani Sandeep Khosla Diwali bash netizens reacts
इब्राहिम अली खान-पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii, iakpataudi
पलक ने इस मौके के लिए ब्राउन टॉप और ब्लू जींस पहनी थी और अपने बाल खुले रखे थे। क्लिप में इब्राहिम को पार्टी के दौरान पलक को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद  पलक और इब्राहिम को विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया से बातचीत करते देखा गया। इस पार्टी में जहां पलक बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, वहीं इब्राहिम भी किसी राजकुमार से कम नजर नहीं आ रहे थे। इब्राहिम ने काले रंग की कढ़ाई वाली बंद गले वाला स्टाइलिश कोट पहन रखा था। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan hug rumored girlfriend Palak Tiwari at Abu Jani Sandeep Khosla Diwali bash netizens reacts
इब्राहिम अली खान-पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii, iakpataudi
इब्राहिम और पलक की बात करें तो हाल ही में उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि इस कथित जोड़े ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उनकी लगातार सार्वजनिक उपस्थिति और सोशल मीडिया गतिविधियों से संकेत मिलता है कि उनके बीच कोई खास रिश्ता है, जिसे वह अभी सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan hug rumored girlfriend Palak Tiwari at Abu Jani Sandeep Khosla Diwali bash netizens reacts
इब्राहिम अली खान-पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii, iakpataudi
इस साल जून की शुरुआत में पलक तिवारी को मुंबई में इब्राहिम अली खान के घर से निकलते हुए देखा गया था। पलक ने ब्लैक टॉप और मैचिंग बेल-बॉटम पैंट पहना था। उसी रात बाद में, इब्राहिम को ब्लैक टी-शर्ट में घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि वे दोनों अलग-अलग कारों में उनके घर से निकले थे। उस समय उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed