48वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में बॉलीवुड की हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन शर्मिंदा हो गए। आखिर क्या हुआ अमिताभ के साथ देखिए आगे की स्लाइड्स में।
अक्षय कुमार ने सबके सामने किया ऐसा काम, शर्मिंदा महसूस करने लगे अमिताभ बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में आयोजित हुए IFFI महोत्सव में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, कैटरीना शामिल हुए। इस दौरान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को 'इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, लेकिन इस दौरान अक्षय कुमार ने ऐसा कुछ कर दिया कि अमिताभ बच्चन को ट्वीट करना पड़ा और अपनी शर्मिंदगी जाहिर की।
T 2725 -A most humbling evening at the IFFI awards .. honoured and filled with such gratefulness to IFFI and the extremely endearing words by Akshay Kumar, Karan, and the dignitaries .. मेरा आभार , स्नेह pic.twitter.com/yNWbzl8ljP
दरअसल, बिग बी अमिताभ बच्चन को अवॉर्ड देने के लिए सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति और बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार को बुलाया गया। अवॉर्ड के लिए जैसे ही स्टेज पर अमिताभ का नाम लिया गया वैसे ही अक्षय कुमार उन्हें लेने पहुंचे और वो अमिताभ के पैर छूने के लिए नीचे झुके लेकिन बिग बी ने उन्हें प्यार से गले लगा लिया।
embarrassed that Akshay does this .. no Akshay this is not done https://t.co/ySIylzttXJ
इस घटना का अमिताभ ने ट्विटर पर जिक्र किया जिसके बाद तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि ट्विटर पर सभी ने अक्षय कुमार की तारीफ की लेकिन अमिताभ बच्चन इससे शर्मिंदा हो गए। अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'शर्मिंदा हूं कि अक्षय ने ऐसा किया... नहीं अक्षय को ऐसा नहीं करना चाहिए था'
कार्यक्रम के समापन समारोह में पहुंचे अमिताभ बच्चन ने कहा कि सिनेमा एक मात्र ऐसा माध्यम है जहां सिर्फ तीन घंटे में 'आदर्श न्याय' मिलता है और इस फिल्म उद्योग का हिस्सा होकर वह गौरवान्वित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, 'एकता की मिसाल हमें सिनेमा की दुनिया में देखने को मिलती है।'