{"_id":"5d832e8b8ebc3e93b039665d","slug":"iifa-awards-ranveer-singh-kissed-deepika-padukone-makes-her-teary-eyed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह की ये बात सुन रोने लगीं दीपिका पादुकोण, अवॉर्ड फंक्शन में सबके सामने किया Kiss","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह की ये बात सुन रोने लगीं दीपिका पादुकोण, अवॉर्ड फंक्शन में सबके सामने किया Kiss
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
ranveer deepika
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईफा अवॉर्ड की शाम रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के नाम रही । मुंबई में हुए इस ईवेंट में बारिश की वजह से कम सितारे पहुंचे थे । रणवीर सिंह को पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला । वहीं आलिया भट्ट ने फिल्म राजी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता । आईफा अवॉर्ड के कुछ इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ।
ranveer singh
- फोटो : social media
एक वीडियो में दीपिका पादुकोण भावुक नजर आईं । ये वो पल था जब बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड के लिए रणवीर सिंह के नाम की घोषणा हुई । रणवीर ने सबसे पहले दीपिका को किस किया । दीपिका की आंखों में आंसू थे । दीपिका के बगल में आलिया बैठी थीं । आलिया ने भी रणवीर को गले लगाकर बधाई दी ।
ranveer deepika
- फोटो : social media
रणवीर और दीपिका का ये प्यार भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । अवॉर्ड लेने के बाद रणवीर ने अपने माता-पिता को धन्यवाद कहा । साथ ही बोले- 'मेरी पत्नी मेरे बगल में बैठी है । वो मुझ पर बहुत गर्व महसूस कर रही है । इससे आगे मैं क्या कहूं ।'
📷| Ranveer Singh Kissing His Wife Deepika Padukone as he wins #iifa20 Best actor in a leading role award 💖 #Deepveer pic.twitter.com/2hJVbphITk
— RanveerSingh TBT | #83🏏♥️ (@RanveerSinghtbt) September 18, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer deepika
- फोटो : social media
बता दें कि रणवीर हमेशा की तरह इस फंक्शन में भी अपने अतरंगी अंदाज में नजर आए । रणवीर ने ब्लैक कोट-पैंट पहना था । वहीं दीपिका पर्पल कलर की फेदर ड्रेस में खूबसूरत दिख रही थीं । दीपिका ने सिर से पल्लू भी लिया हुआ था । एक तस्वीर में रणवीर, दीपिका के पीछे चल रहे थे और उनकी ड्रेस संभाली हुई थी । दीपिका-रणवीर की तस्वीरें देख फैंस उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं ।
📷| P2: Ranveer Singh Winning #iifa20 Best actor in a leading role award 💖 pic.twitter.com/Lh9t3CL249
— RanveerSingh TBT | #83🏏♥️ (@RanveerSinghtbt) September 18, 2019
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : social media
आईफा में दीपिका पादुकोण को फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए स्पेशल बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला । इन अवार्ड्स में इशान खट्टर को फिल्म धड़क के लिए बेस्ट डेब्यू मेल का और सारा अली खान को फिल्म केदारनाथ के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड दिया गया है। सारा अली खान ने भी अपनी फेरी ड्रेस से महफिल लूट ली। उन्होंने फंक्शन में परफॉर्म भी किया।
सिर पर पल्लू डाले थीं दीपिका, ड्रेस पकड़ पीछे चलते रहे रणवीर सिंह, फैंस बोले- 'हाय मैं मर जावां'
सिर पर पल्लू डाले थीं दीपिका, ड्रेस पकड़ पीछे चलते रहे रणवीर सिंह, फैंस बोले- 'हाय मैं मर जावां'