भारत इस वक्त आर्थिक रूप से अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। इस बात का दावा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ताजा रिपोर्ट में किया गया है। आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में बांग्लादेश भारत को पीछे छोड़कर आगे निकलने को तैयार है। आईएमएफ की इस रिपोर्ट की चारों ओर चर्चा हो रही है।
भारत की GDP को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने सरकार पर किया कटाक्ष, कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी आईएमएफ की रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खराब अर्थव्यवस्था के लिए अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर कटाक्ष किया है। उर्मिला मातोंडकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय भी रखती रहती हैं। जीडीपी को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए तनिष्क विवाद का भी जिक्र किया है।
उर्मिला मातोंडकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, यानी आईएमएफ ने अनुमान लगाया है कि प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में बांग्लादेश भारत को पीछे छोड़ने के नजदीक पहुंच गया है, पर हमें क्या, हम तनिष्क माफी मांग और सेक्युलरिज्म के मायने निकालने में व्यस्त रहते हैं, जयहिंद।'
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष. यानी IMF ने अनुमान लगाया है कि प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में बांग्लादेश भारत को पीछे छोड़ने के नजदीक पहुंच गया है. पर हमें क्या..हम #तनिष्क_माफी_मांग और #सेक्युलरिज़्म के मायने निकालने में व्यस्त रहते हैं 🙏🏼 #जयहिंद_ #TanishqAd #Secular #GDP pic.twitter.com/fhuvd1Rm9C
सोशल मीडिया पर उर्मिला मातोंडकर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ताजा रिपोर्ट की तो चालू वित्त वर्ष में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी में 10.3 फीसदी की गिरावट आएगी। आईएमएफ के अनुसार अगर ऐसा होता है, तो प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में भारत बांग्लादेश से भी नीचे आ जाएगा।
चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,877 (करीब 1,37,594 रुपये) डॉलर रह जाएगी। वहीं पड़ोसी देश बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 2020 में चार फीसदी बढ़कर 1,888 डॉलर (करीब 1,38,400 रुपये) पहुंच सकती है। इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था में 10.3 फीसदी की गिरावट का अनुमान जताया है। साथ ही कहा है कि अगले साल भारतीय अर्थव्यवस्था में संभवत: 8.8 प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्ज की जाएगी।
पढ़ें: मैला ढोने वालों के लिए अमिताभ बच्चन ने लिया संकल्प, कहा- 'इसकी वजह से सैकड़ों लोग मरते हैं'