फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्तियाज अली की कार्तिक-सारा स्टारर फिल्म की शूटिंग पूरी, अगले साल इस दिन होगी रिलीज

Mon, 01 Jul 2019 07:00 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 01 Jul 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Imtiaz ali Directed Kartik aryan Sara Ali khan Starrer movie Shoot is done, know about release date
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी की कामयाबी से पहली कतार के सितारों में शामिल हुए कार्तिक आर्यन और पिछले साल रिलीज हुई फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने वाली सारा अली खान की अगली फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। निर्देशक इम्तियाज अली की 10 साल पहले रिलीज हुई फिल्म लव आजकल की सीक्वेल बताई जा रही इस फिल्म की शूटिंग लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में चल रही थी।

Imtiaz ali Directed Kartik aryan Sara Ali khan Starrer movie Shoot is done, know about release date
शूट के दौरान इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

निर्देशक इम्तियाज अली ने सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की लव आजकल के बाद रॉकस्टार, कॉकटेल, हाईवे और तमाशा जैसी कामयाब फिल्में बनाईं। उनकी पिछली फिल्म शाहरुख खान औऱ अनुष्का शर्मा के साथ जब हैरी मेट सेजल थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। दो साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म के बाद इम्तियाज ने अपने भाई साजिद अली की फिल्म लैला मजनू का निर्माण किया था।

Imtiaz ali Directed Kartik aryan Sara Ali khan Starrer movie Shoot is done, know about release date
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरा होने का ऐलान सबसे पहले रणदीप ने ही किया। पूरे 66 दिनों तक चली इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सारा और कार्तिक को मुंबई, उदयपुर और हिमाचल प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर अलग अलग लुक्स के साथ देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Imtiaz ali Directed Kartik aryan Sara Ali khan Starrer movie Shoot is done, know about release date
कार्तिक- सारा की फिल्म का शूट हुआ खत्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अगले साल वैलेंटाइन्स के दिन 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का अभी तक नामकरण नहीं हुआ है। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक प्रेमी युवक से लेकर एक अधेड़ इंसान तक के किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने कुछ सीन्स के लिए मूंछें भी रखी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed