{"_id":"67388b134c17e1be5a0ae0a7","slug":"imtiaz-ali-praised-subhash-ghai-amar-singh-chamkila-director-said-he-is-like-dronacharya-to-me-2024-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Imtiaz Ali: इस दिग्गज निर्देशक को अपना गुरु मानते हैं इम्तियाज अली, तारीफ में कही दी बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Imtiaz Ali: इस दिग्गज निर्देशक को अपना गुरु मानते हैं इम्तियाज अली, तारीफ में कही दी बड़ी बात
फिल्मकार सुभाष घई को उनकी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। अपने करियर में उन्होंने हीरो, सौदागर, कर्मा और राम लखन जैसी यादगार फिल्में बनाई हैं। हाल ही में उनकी आत्मकथा कर्माज चाइल्ड का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में सुभाष घई के साथ इम्तियाज अली भी नजर आए। इस दौरान इम्तियाज अली ने मीडिया से बातचीत में सुभाष घई की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्मकार का प्रभाव उनके करियर में किस हद तक रहा है।
2 of 5
इम्तियाज अली, सुभाष घई
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुभाष घई को बताया द्रोणाचार्य
कर्मा चाइल्ड के लॉन्च के बाद इम्तियाज अली ने फिल्मों के साथ असल जीवन में सुभाष घई के दृष्टिकोण की खुले दिल से तारीफ की। उन्होंने कहा, "आप गुरुओं से अच्छी चीजें सीखते रहते हैं, चाहे वह आपसे दूर हों या पास। जब मैं जमशेदपुर में था तो एकलव्य की तरह था। उस समय सुभाष घई एक द्रोणाचार्य की तरह थे। मैंने उनकी फिल्मों से बहुत कुछ सीखा।"
3 of 5
इम्तियाज अली, सुभाष घई
- फोटो : इंस्टाग्राम
'हीरो' का पड़ा गहरा असर
बातचीत के दौरान उन्होंने साझा किया कि कैसे सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म हीरो ने उन्हें नाटक की ओर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, "मैं उस उम्र में ये सब चीजें देख रहा था। वह संगीत सुन रहा था और जिस तरह से सुभाष जी ने वह फिल्म बनाई थी, उसका मुझ पर बहुत गहरा असर पड़ा।" उन्होंने उस समय को याद करते हुए कहा कि वह अपने दोस्तों को हीरो की कहानी सुनाया करते थे। इसके बाद वह धीरे-धीरे स्कूल में नाटक की ओर आकर्षित होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम-@imtiazaliofficial
सुभाष घई ने यूं की थी इम्तियाज अली की मदद
इम्तियाज ने सुभाष घई के साथ अपनी पहली मुलाकात पर भी चर्चा की। उन्होंने उस समय की बात को साझा करते हुए कहा कि वह उनकी फिल्म सोचा न था देखने आए थे। उस समय फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही थी और वित्तीय संकट का सामना कर रही थी। इम्तियाज के मुताबिक तब सुभाष घई ने टेलीविजन अधिकार खरीदे ताकि फिल्म रिलीज हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।