{"_id":"5ae40b0e4f1c1b65098b6b20","slug":"in-switzerland-you-can-board-a-train-named-ranveer-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, दीपिका पादुकोण के ब्वॉयफ्रेंड के नाम से चलेगी ट्रेन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, दीपिका पादुकोण के ब्वॉयफ्रेंड के नाम से चलेगी ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले काफी समय से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की चर्चा तेज है। दोनों एक्टर पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में दोनों के मुंबई में घर लेने की खबरे भी सामने आईं थी। इस बीच दोनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्दी ही स्विट्जरलैंड की पटरियों पर रणवीर सिंह के नाम से ट्रेन दौड़ेगी। इतना ही नहीं इस ट्रेन का नाम होगा 'रणवीर ऑन टूर'। स्विस टूरिज्म ने यह फैसला रणवीर की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए लिया है।
2 of 4
ranveer singh switzerland
खबर है कि स्विस टूरिज्म डिपार्टमेंट ने रणवीर के सम्मान में जल्द ही उनके नाम से एक खास ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस सम्मान को पाने वाले रणवीर पहले अभिनेता हैं। आपको बता दें कि रणवीर स्विटजरलैंड टूरिज्म के आधिकारिक ब्रैंड ऐंबेसडर हैं। स्विट्जरलैंड में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्में वहां काफी धमाल मचाती हैं। उनके फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।
3 of 4
ranveer singh switzerland
बता दें, रणवीर इन दिनों स्विट्जरलैंड की सैर पर हैं। स्विट्जरलैंड उनके दिल के बहुत करीब है। पिछले साल भी मार्च में छुट्टियां बिताने के लिए रणवीर स्विट्जरलैंड पहुंचे थें। जहां बर्फ की वादियों का मजा लेते हुए रणवीर ने एक वीडियो पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ranveer singh switzerland
हाल ही में रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'स्विट्जरलैंड.. यह मेरे मन का देश है। आप यहां कितनी बार भी जाएं, आप वहां कुछ नया ही पाएंगे। इस बार मैं लेक जेनेवा क्षेत्र का दौरा कर रहा हूं। यह हिस्सा स्विट्जरलैंड का छिपा नगीना है, मैं जिसे खोजने का इंतजार नहीं कर सकता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।