फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ से लेकर इन सेलिब्रटीज के ट्विटर कितने कम हो गए फॉलोवर्स, सामने आ गए आंकड़े

Sun, 15 Jul 2018 11:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
including Shahrukh Khan salman all Bollywood celebrities facing followers decreasing on Twitter
इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ट्विटर की बहुत बड़ी मार झेलनी पड़ रही है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और सलमान खान तक हर कोई ट्विटर की इस मार को झेल रहा है। साथ ही इन स्टार्स के फैंस भी हैरान हैं।
including Shahrukh Khan salman all Bollywood celebrities facing followers decreasing on Twitter
दरअसल इन दिनों ट्विटर डिएक्टिव और लॉक्ड खातों को बंद कर रहा है, जिसके कारण टि्वटर को इस सफाई अभियान के तहत कई फॉलोअर्स की संख्या में कटौती करनी पड़ रही है। खबरों की मानें तो ट्विटर पर शाहरुख खान के 3,62,141, सलमान खान के 3,40,884  और अमिताभ बच्चन के 4,24,000 फॉलोअर्स घट चुके हैं। 
 
including Shahrukh Khan salman all Bollywood celebrities facing followers decreasing on Twitter
केवल यही नहीं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान के फॉलोअर्स में भी काफी गिरावट देखी गई है। उनके 3,16,900 फॉलोअर्स घट चुके हैं। केवल हीरो ही नहीं अमिनेत्रियों के फॉलोअर्स भी कम हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा के 3,54,830 और दीपिका पादुकोण के 2,88,298 फॉलोवर कम हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
including Shahrukh Khan salman all Bollywood celebrities facing followers decreasing on Twitter
वहीं दिव्या दत्ता, ओनिर और अपूर्व असरानी जैसी कई स्टार्स ने रातभर में इतनी बड़ी संख्या में फॉलोवर कम होने पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। दिव्या ने ट्विटर पर लिखा, "अइयो, क्या हुआ ट्विटर.. एक घंटे में अचानक हजारों फॉलोवरों की गिरावट। वहीं ट्विटर ने फॉलोअर्स की संख्या में कटौती क्यों कर है इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed